सात नहीं 9 बच्चों के पिता हैं Elon Musk, ऐसे हुआ खुलासा

शिवोन जिलिस एलन मस्क (elon musk) की कंपनी न्यूरालिंक की डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं। एलन मस्क न्यूरालिंक के चेयरमैन हैं। मई 2017 से ही जिलिस कंपनी में काम कर रही हैं।

वॉशिंगटन, 7 जुलाई : दुनिया के सबसे अमीर इंसानऔर टेस्ला कंपनी के बॉस एलन मस्‍क (Elon Musk) के दो जुड़वां बच्‍चों का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इन बच्‍चों को टेस्‍ला की कर्मचारी शिवोन जिलिस ने जन्‍म दिया है। बता दें कि, शिवोन जिलिस मस्‍क के ब्रेन चिप बनाने वाले स्‍टार्टअप न्‍यूरालिंक से जुड़ी हुई हैं।

photo

एलन मस्‍क के 2 जुड़वां बच्‍चों का खुलासा

एलन मस्‍क के 2 जुड़वां बच्‍चों का खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन बच्‍चों के नाम के अंत में मस्‍क का नाम और बीच में शिवोन का नाम होगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिवोन ट्विटर के साथ डील के बाद इस कंपनी को चलाने वाले शीर्ष कर्मचारियों में शामिल हो सकती हैं। शिवोन अभी 36 साल की हैं और लिंकडीन प्रोफाइल से पता चला है कि वह न्‍यूरालिंक की डायरेक्‍टर हैं। इसके संस्‍थापकों में एलन मस्‍क (51) शामिल हैं। शिवोन ने मई 2017 में एलन मस्‍क के साथ काम करना शुरू किया था।

एलन मस्‍क के कुल बच्‍चों की संख्‍या 9 हो गई

एलन मस्‍क के कुल बच्‍चों की संख्‍या 9 हो गई

शिवोन टेस्‍ला की आर्टिफिशियल इंटे‍लिजेंस टीम में एक प्रॉजेक्‍ट डायरेक्‍टर बनी थीं। उन्‍होंने इस प्रॉजेक्‍ट पर साल 2019 तक काम किया था। इन दो जुड़वां बच्‍चों के ऐलान के साथ ही अब मस्‍क के कुल बच्‍चों की संख्‍या 9 हो गई है। मस्‍क के कनाडाई गायिका ग्रिम्‍स से दो बच्‍चे हैं। वहीं उनकी पूर्व पत्‍नी और कनाडा की लेखिका जस्टिन विल्‍सन से 5 बच्‍चे हैं। मस्‍क और ग्रिम्‍स ने एक सरोगेट मह‍िला के जरिए अपने दूसरे बच्‍चे को जन्‍म दिया था। अरबपति ने कहा है कि वह और ग्रिम्‍स अभी 'सेमी सेपरेटेड' हैं।

कौन हैं शिवोन जिलिस

कौन हैं शिवोन जिलिस

शिवोन जिलिस एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक की डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं। एलन मस्क न्यूरालिंक के चेयरमैन हैं। मई 2017 से ही जिलिस कंपनी में काम कर रही हैं। लिंक्डइन पर उनकी प्रोफाइल के मुताबिक वह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में बोर्ड मेंबर भी रह चुकी हैं। जिलिस को 2019 में मस्क की ऑटो कंपनी टेस्ला में डायरेक्टर इन आर्टिफिशल इंटेलिजेंस भी बनाया गया था।

ट्रांसजेंडर बेटी ने अपने नाम से हटा दिया था मस्क का नाम

ट्रांसजेंडर बेटी ने अपने नाम से हटा दिया था मस्क का नाम


आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने भी अपना नाम बदलने के लिए एक अर्जी दायर की थी। मस्क की बेटी का कहना था कि वह अपने बायोलॉजिकल पिता से किसी भी तरह से जुड़ना और साथ रहना नहीं चाहती। मस्क की बेटी का पहला नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क था। जैसे ही वह 18 साल की हुई उसने कोर्ट में अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखने और नए जन्म प्रमाण पत्र पर अपनी नई जेंडर आइडेंटिटी दिखाने की इजाजत मांगने के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+