ISIS Kill List: फ्लोरिडा सिर्फ शुरुआत, अभी होंगे और आतंकी हमले
फ्लोरिडा। रविवार को अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा स्थित ओरलैंडो स्थित एक गे क्लब में आतंकी हमला हुआ और इसने अमेरिका समेत दुनिया की तमाम एजेंसियों को हैरान कर दिया। लेकिन यह अभी एक शुरुआत है और 50 लोगों की जान लेने वाले ऐसे हमलों के लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और पूरे यूरोप को तैयार रहना होगा।

अमेरिका के 7000 से ज्यादा नाम लिस्ट में
यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस हमले के चार दिन पहले आईएसआईएस ने अपनी एक किल लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 8,000 से भी ज्यादा नाम हैं जिनमें सबसे ज्यादा नाम अमेरिका के ही हैं। इसके बाद कनाडा, ब्रिटेन और फिर यूरोप का नंबर है। इस लिस्ट में इसमें सबसे ज्यादा 7848 अमेरिकी हैं। इनके अलावा कनाडा के 312, ब्रिटेन के 39 नागरिकों की जानकारी है।
600 नाम अकेले फ्लोरिडा से
एक एप टेलीग्राम पर आईएसआईएस ने यह लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट को अब तक की सबसे लंबी किल लिस्ट बताया गया। एफबीआई के एक पूर्व एजेंट का दावा है कि इस लिस्ट में फ्लोरिडा के 600 से ज्यादा लोगों के नाम हैं। इस एजेंट के मुताबिक फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी और ट्रेजर कोस्ट के आसपास रहने वालों को निशाना बनाने की बात है।
लोगों को खोजें और मार डाले
मुसलमानों की हत्या का बदला लेना लिस्ट के साथ सपोर्टर्स के नाम एक मैसेज भी है और इसमें कहा गया है कि लिस्ट में दिए गए लोगों को खोजें और उनकी हत्या कर दें। मैसेज के मुताबिक हत्या का मकसद मुसलमानों का बदला लेना।












Click it and Unblock the Notifications