फिर हमले से दहला पेशावर, होटल को बनाया निशाना
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार सुबह एक होटल पर हमले की खबरें हैं। हालांकि अभी तक एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या यह कोई आतंकी हमला था या नहीं।

मंगलवार को यह घटना पेशावर के दाबगरी इलाके में स्थित बंगश होटल की है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की संख्या पता नहीं चल सकी है। लेकिन ट्राइबल वजिरिस्तान से आए एक हमलावर को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। पूरे इलाके को घेर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्युरिटी फोर्सेस और हमलावरों के बीच क्रॉस फायरिंग जारी है। होटल में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है। यह आतंकी हमला था या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications