Shoking VIDEO: सड़क पर पड़ी मिली लैंडमाइन, यूक्रेनी शख्स ने नंगे हाथों से उठाकर फेंक दी जंगल में
कीव,

हाथ में लैंडमाइन होने के बावजूद मजे से सिगरेट पीते दिखा शख्स
द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो बेहद ही चौंकाने वाला है। मगर यूक्रेन के लोगों की बहादुरी और हार ना मानने वाले जज्बे को दिखा रहा है। वीडियो में एक शख्स सड़क पर पड़े लैंड माइन को अपने हाथों से किनारे रखता दिख रहा है। सबसे अहम बात ये हैं कि, उसके हाथ में खतरनाक लैंडमाइन होने के बावजूद वह मजे से सिगरेट पीते हुए जा रहा है।

उसके जज्बे को हर कोई कर रहा है सलाम
द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा बताया कि, यह वीडियो बर्डाएंस्क का है। शख्स को रोड पर एक लैंड माइन नजर आई तो उसने बॉम्ब स्क्वॉड के आने का इंतजार नहीं किया। उसने अपने हाथों से खुद लैंड माइन को उठा लिया। इस बीच उसके मुंह में सिगरेट दबी हुई थी। वो इतनी आसानी से सिगरेट पीते-पीते माइन को सड़क के किनारे ले जाते दिख रहा है। शख्स उस लैंड माइन को जंगल में दूर फेंक आया। जिसके कोई उसकी चपेट में ना आ जाए।
वायरल हुआ वीडियो
पोस्ट में बताया गया कि उसने ऐसा इसलिए किया जिससे यूक्रेन की सेना उस रोड से सड़क पार कर के आगे बढ़ जाए। सोशल मीडिया पर लोग अब उस शख्स की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर इसे रीट्वीट किया है। वहीं दूसरी ओऱ रूस यूक्रेन के कई शहरों पर हमले कर रहा है। इन हमलों के चलते अभी तक 5 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications