नॉर्थ कोरिया ने दागी मिसाइलें, अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा
सियोल। नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच जारी ज्वाइंट आर्मी एक्सरसाइज और उस पर यूनाइटेड नेशंस की ओर से लगाए गए बैन के बीच ही शॉर्ट रेंज की दो बैलेस्टिक मिसाइलों को पूर्वी सागर में दाग दिया है।

स्कड मिसाइलें दागी गर्इं
न्यूज एजेंसी योनहाप ने साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि नॉर्थ कोरिया के वेस्टर्न एरिया में नॉर्थ हवांग्हे प्रोविंस से सुबह 5.20 बजे शॉर्ट रेंज की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। माना जा रहा है कि ये मिसाइलें स्कड मिसाइलें हैं।
500 किमी की दूरी तय करने वाली मिसाइलें
इन मिसाइलों ने करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय की और पूर्वी सागर में नॉर्थ कोरिया के शहर वोन्शान में समंदर में गिर गईं। नॉर्थ कोरियन आर्मी ने वर्ष 2016 में पहली बार छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने तीन मार्च को पूर्वी सागर में 300 एमएम के कई रॉकेट दागे थे।
जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियारों का प्रयोग
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पहले ही कह चुके हैं कि देश की संप्रभुता की रक्षा का सिर्फ एक ही तरीका है और वह है परमाणु ताकतों की गुणवत्ता को मजबूत करना और जरूरत पड़ने पर इन हथियारों का प्रयोग करना।
'केसीएनए' की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने एक लेटेस्ट रॉकेट लांचर के परीक्षण के दौरान यह बात कही।
सेना तैयार परमाणु हथियार के प्रयोग को
किम ने कहा था कि दुश्मन नॉर्थ कोरियन शासन और उसकी प्रणाली को निशाना बनाने की योजनाएं बना रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आर्मी को देश की रक्षा के लिए किसी भी समय परमाणु हथियारों के प्रयोग के लिए तैयार रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications