अमेरिका: F-1 और M-1 वीजा नियमों में हुआ अस्थाई बदलाव, भारतीय छात्रों को भी मिलेगी राहत
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सोमवार को अमेरिका ने उन विदेशी छात्रों को बड़ा झटका दिया था, जो अमेरिका जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। अमेरिका ने ऑनलाइन क्लास वाले विदेशी छात्रों का स्टूडेंट वीजा वापस लेने की घोषणा की थी। इस संबंध ने भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से बात की। अब मामले में अमेरिका की ओर से नियमों में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने साल 2020 सेमेस्टर के लिए F-1 और M-1 गैर अप्रवासी वीजा आवश्यकताओं में अस्थायी बदलाव किया है। जिसमें गैर अप्रवासी छात्रों को ऑनलाइन कोर्स या फिर संस्थान जाकर पढ़ाई करने की अनुमित मिलेगी। इससे गैर अप्रवासी छात्र अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। जिससे भारतीय छात्रों को भी फायदा होगा।
क्या था पहला आदेश?
ट्रंप प्रशासन की ओर से सोमवार को वीजा नियमों को लेकर एक ऐलान किया गया था, जिसमें कहा गया कि अगर अमेरिका में रह रहे विदेशी छात्रों की क्लासेज ऑनलाइन हो जाती हैं, तो उन्हें हर सेमेस्टर के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा। इसके FE-1 के छात्र एकेडमिक कोर्स और M-1 स्टूडेंट वोकेशनल कोर्स करते हैं। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मुताबिक वर्तमान में अमेरिका में 11 लाख से अधिक विदेशी छात्र हैं जो स्टूडेंट वीजा पर आए हुए हैं।
विदेश सचिव ने की थी बात
मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका में राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हेल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। जिसमें अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि वो इस मामले में भारतीय छात्रों का ध्यान रखेंगे। इसके साथ ही इस संशोधन को अस्थायी बताया था। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अमेरिकी सरकार ने ये कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications