आतंकवादियों की फांसी पर भड़का तहरीक-ए-तालिबान, कहा नेताओं के बच्चों को मार डालूंगा

इस्लामाबाद। पेशावर में बच्चों के नरसंहार के दर्द से अभी लोग उबर नहीं पाये हैं कि तहरीक-ए-तालिबान ने एक बार फिर से पाकिस्तान के नेताओं को धमकी दी है कि अगर वो आतंकियों को फांसी देते है तो उनके बच्चें भी चैन से जी नहीं पायेंगे और मौत के घाट उतार दिये जायेगे ठीक वैसे ही जैसे कि पेशावर के आर्मी स्कूल में उतारे गये थे।

Taliban

पाकिस्तान अधिकारियों के पास यह बात एक लेटर के जरिये पहुंची है, जिसे कि अधिकारियों को तहरीक-ए-तालिबान के टॉप कमांडर मुल्ला फजलुल्ला की ओर से भेजा गया है। फिलहाल पाकिस्तान सरकार इस खत की सत्यता की जांच करा रही है। खत में साफ तौर पर लिखा है कि तहरीक-ए-तालिबान को पेशावर हमले का कोई गम नहीं है क्योंकि उनकी नजर में बच्चों ने स्कूल जाकर इस्लाम का विरोध किया था और वो बड़े होकर अपने मां-बाप जैसे ही बनते इसलिए उन्हें मार डालना ही सही था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के मामले में एक महिला सहित कम से कम चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेशावार स्कूल हमले में 132 बच्चों सहित 148 लोगों की मौत हो गई थी। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक चारों संदिग्धों को सिम कार्ड के माध्यम से खोजा गया। यह सिमकार्ड कथित तौर पर सैनिक स्कूल पर हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा प्रयोग किया गया था।

अब तालिबान ने दी नेताओं के बच्चों की मारने की धमकी

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार रात को पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय पर 2009 में किए गए आतंकवादी हमले के दोषी डॉक्टर उस्मान ऊर्फ अकील और रसूद महमूद को फांसी दे दी है।उस्मान आर्मी मेडिकल कॉर्प्स का पूर्व सैनिक था जो 2009 में पाकिस्तान सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्यालय पर हमले का दोषी करार दिया गया था। जबकि महमूद पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर हत्या के इरादे से हमले का दोषी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+