भारत के लिए खतरे की घंटी, तालिबान ने किया मिसाइल परीक्षण
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। पाकिस्तान से एक डरावनी खबर है। वहां पर तहरीक-ए-तालिबान ने खुद की बनायी मिसाइल का परीक्षण किया है। कल एक ओर चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग ने पाक संसद को संबोधित कर आतंकवाद से पाकिस्तान की जंग की तारीफ की तब दूसरी ओर आतंकी संगठन तालिबान मिसाइल उमर-1 के सफलतापूर्वक परीक्षण का दावा ठोंक दिया।

जाहिर है, पाकिस्तान में हुई इस घटना का भारत में भी प्रतिक्रिया हो रही है। रक्षा मामलों के जानकार अरुण कुमार मानते हैं कि ये बेहद गंभीर मसला है। अब भारत को अपने आपको तैयार करना होगा।
दावे में कितना दम
तालिबान ने मिसाइल परीक्षण के दावे को सही ठहराने के लिए एक वीडियो लॉन्च किया है और साथ में एक बयान भी जारी किया है। मिसाइल का नाम उमर-1 रखा है। वीडियो में मिसाइल को तैयार करते हुए और उसके सफलतापूर्वक लांच करते हुए दिखाया गया है। तालिबान की ओर से जारी किए गए वीडियो में मिसाइल को लॉन्च करने से पहले इसके कई टुकड़ों को आपस में जोड़ते हुए देखा जा सकता है।
तालिबान के प्रवक्ता ने दावा किया है कि जब इस मिसाइल का हमला होगा तो दुश्मन इसकी ताकत देखकर चौंक जाएंगे। उसने कहा, 'अल्लाह की इजाजत से जल्द ही आप देखेंगे कि हमारा दुश्मन जमीन पर होगा।'
तालिबान के प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने लड़कों को नई तकनीक का पूरा फायदा उठाने को कह रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम घातक हथियार बनाने में सक्षम है। इसमें आत्मघाती बेल्ट, आत्मघाती वाहन, हैंड ग्रेनेड, ऐंटी-जैमर डिवाइस आदि हथियार शामिल हैं।"
नोटिस ले दुनिया
वरिष्ठ चिंतक अवधेश कुमार कहते हैं कि सारी दुनिया को इस खबर का नोटिस लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications