ईरान में लापता तीन भारतीयों को तेहरान पुलिस ने किया रेस्क्यू, दूतावास ने दी जानकारी, जानिए कैसे हुए थे गायब
Three Indian missing in Tehran: ईरान में लापता हुए तीन भारतीय को तेहरान पुलिस ने बचा लिया है। मंगलवार को भारत में ईरानी दूतावास ने दावा किया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। ईरानी दूतावास ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा, तेहरान पुलिस ने तीन लापता भारतीय नागरिकों को आजाद कराया। ईरान के स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने तीन भारतीय पुरुषों को ढूंढ़कर छुड़ा लिया जो ईरान में लापता थे। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी (MNA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तीन भारतीय पुरुषों के अपहरण की सूचना 1 मई को तेहरान पुलिस को दी गई थी। ये तीनों पुरुष पंजाब के रहने वाले हैं, जो 1 मई को ऑस्ट्रेलिया जाने के रास्ते में ईरान आए थे। एक स्थानीय ट्रैवल कंपनी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अच्छी नौकरी का वादा किया था, लेकिन ईरान पहुंचने के बाद वे अचानक लापता हो गए थे।

जानिए पूरा मामला?
ईरानी दूतावास ने पहले 29 मई को कहा था कि इस मामले की जांच चल रही है। ईरानी विदेश मंत्रालय के कंसुलर अफेयर्स विभाग ने संबंधित न्यायिक अधिकारियों के समन्वय में इस मामले को फॉलो किया। मेहर न्यूज एजेंसी ने दूतावास के हवाले से बताया कि ये तीनों पुरुष तेहरान के दक्षिण में स्थित वरामिन शहर में एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान अपने अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए। इस बीच, भारत ने भी 29 मई को पुष्टि की कि वह तीन लापता नागरिकों को खोजने के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और ईरान की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, हम तीनों लापता व्यक्तियों के परिवारों को हर संभव मदद दे रहे हैं।
Three missing Indian citizens freed by Tehran police
— Iran in India (@Iran_in_India) June 3, 2025
Local media in Iran say police have found and released three Indian men who had gone missing in Iran.https://t.co/YAkirkKRHg
जब उनसे पाकिस्तानी रैंसम कॉल के मामलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आपने हमारे दूतावास द्वारा भी बयान देखा होगा। तीन भारतीय नागरिक जो हाल ही में ईरान पहुंचे थे, वे लापता हैं। हम उनकी सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम रोजाना संपर्क में हैं और अच्छी सहयोग मिल रहा है। हम परिवारों के संपर्क में भी हैं और उन्हें लगातार अपडेट दे रहे हैं।' उन्होंने स्पष्ट किया, 'फरवरी का मामला अलग था। हम जिन तीन भारतीय नागरिकों की बात कर रहे हैं, वे हाल ही में मई में ईरान गए थे।'
ये भी पढ़ें Iran Nuclear Deal: ईरान-अमेरिका में न्यूक्लियर समझौते पर बातचीत, ईरान को किस बात का डर?
परिवार के लोगों ने दूतावास से किया था संपर्क
भारतीय दूतावास ने कहा कि लापता पुरुषों के परिवारों ने दूतावास को सूचित किया था जब तीनों ईरान पहुंचने के बाद लापता हो गए थे। दूतावास ने X पर जारी बयान में कहा, 'तीन भारतीय नागरिकों के परिवारों ने भारत के दूतावास को बताया कि उनके रिश्तेदार ईरान यात्रा के बाद लापता हैं। दूतावास ने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के सामने गंभीरता से उठाया है और अनुरोध किया है कि इन लापता भारतीयों का तुरंत पता लगाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हम परिवारों को लगातार हमारी कोशिशों की जानकारी दे रहे हैं।'
ये भी पढ़ें Iran Nukes Deal: अमेरिका के खिलाफ जाकर न्यूक्लियर बनाएगा ईरान? समझें खामेनेई का इशारा












Click it and Unblock the Notifications