दो लोगों की जान बचाने के लिए इन युवा खिलाड़ियों ने पलट दी उलटी कार, VIDEO वायरल
ओरेगन: कुछ युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने खेल के मैदान के बाहर ऐसा कारनामा किया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और उनसे प्रेरणा लेने की बात कर रहा है। दरअसल, कैलिफोर्निया से फुटबॉल चैंपियनशिप जीतकर आ रहे ओरेगन के युवा फुटबॉल खिलाड़ी लौट रहे थे तभी जॉर्डन घाटी के पास हाईवे-95 पर उनके सामने एक कार उलट गई जिसमें 2 लोग दब गए थे।

उसी वक्त युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से उनके कोच ने कहा कि 'जाओ और उन्हें बचाकर हीरो बन जाओ'। 13 साल की उम्र के इन युवा खिलाड़ियों ने उसके बाद जो किया उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। CGTN ने एक 1.03 मिनट का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को कार को धक्का देकर दबे लोगों को बचाते हुए दिखाया गया है।
ये वीडियो 29 मई का बताया जा रहा है। इदाहो के एक फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे इन खिलाडियों ने अपनी बहादुरी से दो लोगों को बचा लिया और सोशल मीडिया पर भी इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications