27 मिनट के लिए हुई महिला की मौत, जिंदा होते ही बोली उसने जीसस को देखा
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां तकनीकी रूप से करीब आधे घंटे तक मृत रही महिला अस्पताल में दोबारा जिंदा हो गई और उसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदा होने के बाद महिला ने अपने परिवार से पेपर और पेन मांगा और उपर उन्होंने कुछ रहस्यमयी बात लिखी जिसकी चर्चा अब हो रही है।

कार्डियक अरेस्ट के बाद 287 मिनट के लिए हो गई थी महिला की मौत
दरअसल यह घटना फरवरी 2018 की है जब एरिजोना की रहने वाली टीना हाइन्स को कार्डियक अरेस्ट आ गया था। कार्डियक अरेस्टर के बाद वह अचानक गिर गई तो ब्रायन ने उन्हें सीपीआर दिया और पैरामैडिक्स के पास पहुंचने से पहले ब्रायन ने रास्ते में उन्हें दो बार होश में लाने की कोशिश की। कहा तो ये भा जा रहा है कि मेडिक्स ने उन्हें 6 पर फिर से जिंदा करने का प्रयास किया। लेकिन तुरंत बाद टीना कुल 27 मिनट के लिए मर गई।

जिंदा होने के बाद कागज पर लिखी रहस्यमयी शब्द
इसके बाद डॉक्टरों ने उसके मुंह में एक ट्यूब डाला जिसकी वजह से वह बमुश्किल से बोल पा रही थी। तभी उसने इशारे में पेन और कागज मंगाया और उस पर लिखा 'इट्स रियल' जिसका मतलब होता है कि यह वास्तविक है। लेकिन टीन के लिखे ये शब्द परिवार वालों को कुछ समझ में नहीं आ रहे थे कि इसका मतलब क्या होगा। इसके बाद उन्होंने फिर इशारे में पूछा तो टीन ने हाथ उपर उठाते हुए दावा कि उसने जीसस को देखा है।

जीसस और उनके पिछे चमकती आभा देखने का दावा
महिला ने जीसस को देखने का दावा करते हुए कहा कि वह पीले रंग के दिख रहे थे और उनके पीछे चमकती हुई पीली आभा दिख रही थी। चार बच्चों की मां टीना ने कहा कि यह बेहद वास्तविक था और जो रंग था वो बहुत ही जीवंत था। विशेषज्ञों की माने तो तकनीकी रूप से मृत होने के दौरान किसी को कुछ भी याद नहीं रहता है, फिर 10 से 20 प्रतिशत केस ऐसे होते है जो इस दौरान किसी प्रकार की आकृति या फिर दृश्य को याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications