भारत के मित्र देश भूटान में टीचर और डॉक्टर हुए सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले
थिम्पू। बौद्ध धर्म को मानने वाले भारत के पड़ोसी मुल्क भूटान में अब डॉक्टर और टीचर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सिविल सर्वेंट हो गए हैं। प्रधानमंत्री डॉक्टर लोते शेरिंग की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पांच जून को तनख्वाह को संशोधन किया और इसके साथ ही इस सेक्टर में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा हो गया। आपको बता दें कि पीएम शेरिंग खुद भी एक डॉक्टर हैं और वीकएंड पर लोगों का इलाज करते हैं। सरकार के इस फैसले के साथ ही कैबिनेट ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि डॉक्टरों और टीचर्स को सबसे ज्यादा सैलरी मिले।

अब मिलेंगी सुविधाएं भी
इसके साथ ही सरकार ने आधिकारिक तौर पर सिविल सर्विस के क्रम को भी बदल दिया है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी जो ट्रेनिंग में मजे करते हैं और घूमने या फिर दूसरी सुविधाओं का फायदा उठाते हैं, उन्हें अब ऐसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इन अधिकारियों की तुलना में ज्यादा काम करने वाले टीचर्स जो उसी ग्रेड में होते हैं और बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं, उन्हें बैठने के लिए ढंग की कुर्सी तक नहीं मिल पाती है। यही हाल डॉक्टरों का भी है जो दिन रात अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से पूरा करने में लगे हैं, उन्हें कोई भी फायदा नहीं मिल पाता है।

कैबिनेट सेक्रेटरी से ज्यादा सैलरी
भूटान में अब सरकार के नए फैसले के बाद ग्रेड पी5 में आने वाले टीचर जिन्हें नौकरी में 10 साल से कम का समय हुआ है और पी5 डॉक्टर, पी3 सिविल सर्वेंट के बराबर ही सैलरी पा सकेंगे। इसी तरह से पी2 ग्रेड टीचर और पी2 डॉक्टरों को एक्स-3 ग्रेड डायरेक्टर से ज्यादा सैलरी मिलेगी। एक पी1 ग्रेड टीचर या पी1 डॉक्टर को एक्स-2 ग्रेड डायरेक्टर जनरल से कुछ ज्यादा सैलरी मिल सकेगी। एक ईएस-2 डॉक्टर को अब नए फैसले के बाद सरकार के सचिव की बेसिक पे से ज्यादा तनख्वाह मिलेगी तो वहीं एक ईएस-1 डॉक्टर को कैबिनेट सेक्रेटरी से ज्यादा सैलरी मिल सकेगी।

सरकार के नए फैसले से मिलेगा फायदा
इसके साथ ही अब भूटान में डॉक्टर और टीचर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सिविल सर्वेंट बन गए हैं। सरकार के इस नए प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद 10 वर्ष तक का अनुभव रखने वाले टीचर्स को 35 प्रतिशत व्यवसायिक भत्ता मिल सकेगा। 10 से 20 साल तक का अनुभव रखने वाले टीचर्स को 45 प्रतिशत और 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले टीचर्स को 55 प्रतिशत भत्ता हासिल हो सकेगा।

नर्सों को भी होगा फायदा
इसके अलावा टीचर्स के लिए भूटान प्रोफेशनल स्टैंडर्स हैं जिसके तहत कुशल टीचर्स को 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत प्रमाणित टीचर्स को 15 प्रतिशत और विशिष्ट टीचर को 20 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। डॉक्टरों की बात करें तो एमबीबीएस डॉक्टरों को 45 प्रतिशत प्रोफेशनल भत्ता जबकि स्पेशलिस्ट डॉक्टर को 55 से 60 प्रतिशत तक भत्ता मिलेगा। वहीं नर्स और क्लिनिकल स्टाफ को जिनके पास 10 वर्ष का अनुभव है उन्हें 35 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। 10 से 20 साल तक अनुभव रखने वाली नर्स और स्टाफ को 45 प्रतिशत और 20 वर्ष से ज्यादा के अनुभव वाली नर्स और स्टाफ को 55 प्रतिशत भत्ता मिलेगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications