फेसबुक पर मोदी का कार्टून किया पोस्ट, टीचर को गंवानी पड़ी नौकरी
नयी दिल्ली। कतर की राजधानी दोहा में एक शिक्षिका को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्टून फेसबुक पर पोस्ट करना बड़ा भारी पड़ा है। शिक्षिका को मोदी के कार्टून के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।

समाचारपत्र 'पेनिनसुला डेली' की खबर के मुताबिक शिक्षिका द्वारा मोदी का कार्टून फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद प्रवासी भारतीय समुदाय के एक धड़े के बीच एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। उनका कहना था कि इस कार्टून से मोदी का अपमान हुआ है। इसी दवाब के कारण महिला को अपना इस्तीफा देना पड़ा।
दरअसल इस कार्टून में मोदी की तस्वीर पर काली व सफेद धारी वाले एक कुत्ते को पेशाब करते हुए दिखाया गया है। भारतीय मूल की इस शिक्षिका ने अपने बचाव में दलील देते हुए कहा कि यह कार्टून सोशल मीडिया में लोगों द्वारा साझा किया जा रहा था और उन्होंने भी उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया। इसी कार्टून के चलते उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। शिक्षिका स्कूल के फैसले से आहत है। समाचार पत्र से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications