पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में बम विस्फोट, 6 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में एक डिवाइस में विस्फोट हुआ है। इस घटना में पीपुल्स अमन कमेटी के कमांडर वाली जान और पांच लोगों की मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक हमलावरों का मकसद कमांडर जान को निशाना बनाया गया था, उनके ऊपर यह तीसरा हमला था। अधिकारियों ने कहा कि समिति को एक स्वयंसेवकों के मिलिशिया का हिस्सा माना गया था, जो इस्लामिक उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सेना की मदद कर रहा था।
इस हमले में अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बल और नागरिक तालिबान का शिकार होते रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर में भी पाकिस्तान में पीस कमिटी के मैंबर्स पर अटैक हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications