तालिबान ने कहा, पाकिस्तान के आतंकियों के साथ हमारा कोई कनेक्शन नहीं, दूतावासों को नहीं करेंगे टारगेट

तालिबान ने कहा, पाकिस्तान के आतंकियों के साथ हमारा कोई कनेक्शन नहीं, दूतावासों को नहीं करेंगे टारगेट

नई दिल्ली, 14 अगस्त: तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा है कि तालिबान के पाकिस्तान आधारित आतंकी समूहों के साथ कोई भी गहरा संबंध नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान के पाक-आधारित आतंकी समूहों के साथ गहरे संबंध हैं, तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल ने कहा, ''ये निराधार आरोप हैं। इन आरोपों का कोई मतलब नहीं है। वे जमीनी हकीकत पर आधारित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक रूप से प्रेरित लक्ष्यों के आधार पर हमारे प्रति उनकी कुछ नीतियों के आधार पर बनाए गए हैं।

Taliban

न्यूज एजेंसी एएनआई ने तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन के साथ बात की है। मोहम्मद सुहैल शाहीन ने एएनआई को ये भी बताया कि तालिबान की तरफ से दूतावासों और राजनयिकों को कोई खतरा नहीं है। हम किसी दूतावास या राजनयिक को निशाना नहीं बनाएंगे। हमने अपने बयानों में कई बार ऐसा कहा है। यह हमारी प्रतिबद्धता है।

अफगानिस्तान में भारत द्वारा बनाए गए परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने या उनके भविष्य के बारे में बात करते हुए मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा, हम भारत द्वारा अफगानिस्तान के लोगों के लिए किए गए हर काम की सराहना करते हैं, जैसे बांध, राष्ट्रीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और कुछ भी जो अफगानिस्तान के विकास, पुनर्निर्माण और लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के लिए है। हम दिल स सबका स्वागत करते हैं।

मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा, भारत हमेशा से ही अफगान के लोगों या राष्ट्रीय परियोजनाओं की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने अतीत में ऐसे कई काम किए हैं। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसकी सराहना की जाती है।

यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान भारत को आश्वस्त कर सकता है कि उसके खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, इस सवाल के जवाब में मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा, हमारी एक सामान्य नीति है कि हम किसी को भी पड़ोसी देशों समेत किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मोहम्मद सुहैल शाहीन ने कहा, अगर भारत सैन्य रूप से अफगानिस्तान आते हैं और उनकी मौजूदगी है, तो मुझे लगता है कि यह भारत के सिए लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने अन्य देशों के अफगानिस्तान में सैन्य उपस्थिति का भाग्य देखा है, इसलिए यह उनके लिए एक खुली किताब की तरह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+