तालिबान का दावा, दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेरिकी वायु सेना का, US ने किया इनकार

काबुल। तालिबान ने दावा किया कि अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ यात्री विमान अमेरिका का था और वह खुफिया मिशन पर था। वहीं अमेरिकी सेना का कहना है कि वह तालिबान नियंत्रित क्षेत्र में विमान दुर्घटना की जांच कर रही है लेकिन उसने विमान की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इलाके में कार्यरत पत्रकार तारीक गजनीवाल ने कहा कि उन्होंने विमान को जलते हुए देखा है। ट्विटर पर गजनीवाल ने कहा कि उन्होंने दो शव देखे और विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया था।

Recommended Video

    Afghanistan के Ghazni में US Plane Crash, Taliban बोला- हमने मारा गिराया विमान! | Oneindia Hindi
    Taliban spokesman claims US military aircraft crashed in eastern Afghanistan

    तालिबान के प्रवक्ता जाबिहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान जारी करके कहा कि अमेरिकी की केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए ) के कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत इस विमान में सवार सभी यात्री मारे गये। इसके पहले गजनी के गवर्नर वहीदुल्लाह खालिमजई ने कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ यात्री विमान किसी विदेशी कंपनी का है और इस हादसे में बुरी तरह जल जाने से इसकी पहचान संभव नहीं है।

    उन्होंने कहा कि विमान को और उसके पिछले हिस्से को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गजनीवाल की ओर से दी गई जानकारी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सकी। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि अमेरिकी वायु सेना का एक विमान गजनी प्रांत में हादसे का शिकार हो गया। गजनीवाल ने बताया कि दुर्घटना स्थल अमेरिकी सेना के बेस से करीब 10 किलोमीटर दूर है।

    ने की रिपोर्टों की जांच कर रही है। अमेरिकी मध्य कमान की प्रवक्ता अमेरिकी सेना की मेजर बेथ रियोर्डन ने कहा कि यह अब भी साफ नहीं है कि हादसे का शिकार हुआ विमान किस का था। रियोर्डन ने इसके अलावा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बहरहाल सोशल मीडिया पर आई कथित दुर्घटना स्थल की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह बॉमबार्डियर ई-11ए विमान हो सकता है। अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के लिए इस विमान का इस्तेमाल करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+