अफगानिस्‍तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का कब्‍जा

काबुल। अफगानिस्‍तान के कुंदुज शहर पर तालिबान के कब्‍जे की खबरें हैं। सोमवार को तालिबान ने इस शहर पर अपना कब्‍जा किया है। इसे वापस हासिल करने के लिए तालिबान और सुरक्षाबलों में संघर्ष जारी है।

taliban-afghanistan

सुरक्षाबल वापस इस पर नियंत्रण करने की कोशिशें कर रहे हैं। वह जवाबी हमले में मदद करने के लिए काबुल और पास के प्रांतों से कुंदूज पहुच रहे हैं।

अफगानिस्‍तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का कहना है कि कुछ सरकारी इमारतों को तालिबान के कब्जेसे छुड़ा लिया गया है। नाटो के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका के फाइटर जेट्स कुंदूज के पास तालिबान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।

कुंदूज पर अचानक हुए तालिबानी कब्‍जे को राष्ट्रपति गनी की सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वर्ष 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हुए हमले के बाद से यह पहली बार है जब तालिबान ने किसी प्रांत की राजधानी पर कब्‍जा किया है।

फिलहाल दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है और किसी को भी अंदाजा नहीं है कि यह शहर कब वापस मिलेगा। तालिबान के कब्‍जे के बाद से यहां के निवासी इस शहर को छोड़कर जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+