अमेरिकी हमले में पाकिस्तान में मारा गया मुल्ला मंसूर
नयी दिल्ली। अफगान-तालिबान का मुख्या आंतकी मुल्ला अख्तर मंसूर माजा जा चुका है। अमेरिकी ड्रोन हमले में मुल्ला मंसूर की मौत हो गई हैं। अफगान तालिबान ने भी अपने लीडर के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। मंसूर की हत्या पाकिस्तान में हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान की बॉर्डर पर हमले के आदेश दिए थे, जिसके बाद मंसूर को निशाना बनाते हुए ये हमले किए गए।

पेंटागन द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक जिस गाड़ी को निसाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए गए थे, उसमें तालिबानी लड़ाकों के साथ-साथ मुल्ला मंसूर भी सवार था। आपको बता दें कि पिछले साल मुल्ला मोहम्मद उमर की मौत के बाद मुल्ला मंसूर ने अफगान-तालिबान की कमान संभाली थी।
मंसूर को तालिबान के नेताओं का सपोर्ट हासिल था। उसके तालिबान प्रमुख चुने जाने के बाद विरोधी गुट ने अपने अलग नेता का एलान कर दिया था। वहीं अमेरिका इसे बड़ी सफलता मान रहा है।
आपको बता दें कि मुल्ला मंसूर तालिबान के उन पहले लड़ाको में से थे जिन्होंने पाकिस्तान से कंधार पर हमला किया था। मंसूर ने अगले दो साल में ताबड़तोड़ हमले करते हुए पूरे अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications