काबुल: प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए तालिबान ने की अंधाधुंध फायरिंग, पत्रकार को पीटा

तालिबान का एक बार फिर से खौफनाक चेहरा सामने आया है। गुरुवार को इस कट्टरपंथी संगठन ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए उन्होंने हवा में गोलियां चलाईं और उन्हें पीछे धकेल दिया।

काबुल, 30 सितंबर। तालिबान का एक बार फिर से खौफनाक चेहरा सामने आया है। गुरुवार को इस कट्टरपंथी संगठन ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए उन्होंने हवा में गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। खबरों के अनुसार 6 महिलाएं पूर्वी काबुल स्थित एक स्कूल के सामने महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही थीं।

Taliban

लड़कियों के स्कूल जाने की मांग कर रही थीं महिलाएं

उनकी मांग थी कि लड़कियों को माध्यमिक स्कूल जाने की अनुमति दी जाए। बता दें कि तालिबान ने बच्चियों को इस महीने की शुरुआत में उनकी कक्षाओं से बाहर कर दिया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने हाथों में एक बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था- 'हमारी कलम को मत तोड़ो, हमारी किताबों को मत जलाओ, हमरे स्कूलों को बंद मत करो।' लेकिन तालिबानी लड़ाकों ने उसे छीनकर फाड़ दिया। इतना ही नहीं जब उन्होंने प्रदर्शन को बंद करने से मना किया तो लड़ाकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

यह भी पढ़ें: पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी को चुनावों में अवैध खर्च के लिए हुई 1 साल की जेल

एक पत्रकार को भी पीटा

इसके अलावा घटना की वीडियो बना रहे एक विदेशी पत्रकार को राइफल से मारा गया। प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार ने कहा कि तालिबानी लड़ाकों ने हवा में अपनी ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलियां चलाईं। इसके बाद महिला प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल के अंदर शरण ली। वहीं, तालिबान लड़ाकों ने इस घटना को लेकर कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उनके विरोध के संबंध में सुरक्षा अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेट नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य देशों की तरह प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इससे पहले उन्हें सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार प्रदर्शनकारियों को रोका गया है और उन पर गोलियां बरसाई गई हैं। लेकिन लोग अभी भी अपने हक के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Recommended Video

      Afghanistan: Taliban ने DGCA को लिखी चिट्टी, India से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+