पाकिस्तान के खिलाफ महिलाओं की बड़ी रैली पर तालिबान ने बरसाई गोलियां, गृहयुद्ध की तरफ अफगानिस्तान?
काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ निकाली जा रही महिलाओं की रैली पर तालिबान की तरफ से गोलियां चलाई गई हैं।
काबुल, सितंबर 07: अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के खिलाफ भारी विद्रोह शुरू होने की आशंका बन गई है। पाकिस्तान के खिलाफ लगातार लोगों को गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आज अफगानिस्तान के कई हिस्सों में बगैर तालिबान के खौफ के हजारों लोगों की रैली निकाली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आजादी के नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट है कि इस रैली पर तालिबान की तरफ से जमकर गोलियां चलाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की रैली पर हवाई फायरिंग की गई है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है और हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तालिबान की गोलीबारी में कितना नुकसान हुआ है।ट

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने जिस तरह से तालिबान का समर्थन किया है, उससे अफगानिस्तान के लोगों में भारी गुस्सा है और सोशल मीडिया पर लगातार पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। वहीं, तालिबान के खौफ के बगैर आज राजधानी काबुल में महिलाओं ने बड़ी रैली का आयोजन किया था और बीबीसी की एक रिपोर्टर ने रैली का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें काबुल की सड़कों पर सैकड़ों महिलाओं को आजादी-आजादी के नारे लगाता हुआ देखा जा रहा है। वहीं, इस वीडियो में महिलाओं को पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ देखा जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट है कि महिलाओं की इस रैली के बात आतंकवादी संगठन तालिबान बुरी तरह से बौखला गया है और उसने महिलाओं की रैली पर फायरिंग करने के आदेश दे दिए। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रैली को रोकने के लिए तालिबान की तरफ से गोलियां चलाई गई है।
Recommended Video
तालिबान के साथ पाकिस्तान
आपको बता दें कि पाकिस्तान अब खुलकर तालिबान के समर्थन में उतर चुका है। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के प्रमुख फैज हमीद ने दो दिन पहले काबुल का दौरा किया था और उसने पंजशीर जीतने के लिए तालिबान को पाकिस्तानी एयरफोर्स की मदद देने की बात की थी। जिसके बाद परसों रात पंजशीर में एंटी तालिबान फोर्स पर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने जमकर बमबारी की थी। पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर की तस्वीर सामने आते ही इसकी पुष्टि भी हो गई है कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के साथ डबल गेम खेल रहा है। पाकिस्तान सीधे तौर पर एक आतंकवादी संगठन की मदद कर रहा है। नॉर्दर्न एलायंस के प्रमुख कमांडर सालेह मोहम्मद की मौत के बाद तालिबान ने दावा किया था कि पंजशीर की तालिबान के हाथों हार हो गई है। पंजशीर अब तक एक ऐसा किला था, जिसे सोवियत संघ भी फतह नहीं कर पाया था, लेकिन तालिबान ने पाकिस्तान एयरफोर्स और आईएसआई की मदद से पंजशीर को हराने का दावा किया है।
पाकिस्तान के आने से भड़का ईरान
वहीं, तालिबान की सीधी मदद करने के बाद ईरान पाकिस्तान पर भड़क गया है और उसने फौरन वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गये हमले के बाद ईरान ने मारे गये नॉर्दर्न एलायंस के नेताओं को श्रद्दांजलि दी है। सोमवार को ईरान की विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर पंजशीर में किए गये पाकिस्तानी हमले की जमकर निंदा की है। ईरान ने कहा है कि बीती रात पंजशीर पर जो हमला हुआ है, वो निंदनीय है और हमले में जिन अफगान नेताओं की जान गई है, उन्हें ईरान श्रद्धांजलि दे रहा है। आपको बता दें कि ईरान ने अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications