तालिबान ने 142 जिलों पर किया कब्जा, खतरे में अफगानिस्तान में अशरफ गनी की सरकार!

रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान के अंदर 142 जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और 170 और जिलों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।

काबुल, जून 28: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में तालिबान लगातार एक के बाद एक जिलों पर कब्जा कर रहा है और तालिबान की रफ्तार देखकर पाकिस्तान हैरान है। पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून ने दावा किया है कि अफगानिस्तान ने जैसे ही अमेरिकन और नाटो के सैनिक निकलना शुरू हुआ, ठीक उसके बाद काफी ज्यादा रफ्तार से तालिबान ने अफगानिस्तान के जिलों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है और पिछले दो महीने में तालिबान ने अफगानिस्तान के 142 जिलों पर कब्जा कर लिया है।

Recommended Video

    Afghanistan के 145 जिलों पर Taliban का कब्जा, खतरे में Ghani Government | वनइंडिया हिंदी
    तालिबान की खतरनाक रफ्तार

    तालिबान की खतरनाक रफ्तार

    पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून ने द लॉंग वार जर्नल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पाकिस्तान को नहीं लग रहा था कि तालिबान इतनी तेजी से अफगानिस्तान के जिलों पर कब्जा करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक एक मई से अमेरिकन फौज ने अफगानिस्तान से बाहर जाना शुरू किया और उस वक्त तक अफगानिस्तान के 407 जिलों में से 69 जिलों पर तालिबान का वर्चस्व था, लेकिन मई और जून में अफगानिस्तान ने काफी तेज रफ्तार से अपना पैर पसारना शुरू किया और अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में भी अपनी स्थिति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के उत्तरी हिस्से में तालिबान का मजबूत होना बेहद आश्चर्यजनक है और अब उन हिस्सों में स्थानीय लोगों ने तालिबान के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में बहुत बड़े पैमाने पर हिंसक संघर्ष हो सकता है।

    142 जिलों पर कब्जा

    142 जिलों पर कब्जा

    रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान के अंदर 142 जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और 170 और जिलों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान के एक सीनियर अधिकारी ने द ट्रिब्यून को नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि 'पाकिस्तान के लिए ये हैरानी की बात है, क्योंकि हमने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकन सैनिकों के हटने के बाद तालिबान इतनी तेजी से घुसपैठ करेगा।' उस पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि 'वो अब ताजिकिस्तान की सीमा तक पहुंच चुके हैं'। पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि 'ये पाकिस्तान के लिए चिंता की बात है, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि अफगानिस्तान के सैनिक तालिबान का मुकाबला कर ही नहीं रहे हैं। क्योंकि, अफगानिस्तान में 3 लाख सैनिक हैं, जबकि तालिबान के पास ऐसा माना जाता है कि सिर्फ 10 हजार पैदल सशस्त्र सैनिक हैं, ऐसे में अफगानिस्तान सैनिक क्यों हार रहे हैं, ये समझ से परे की चीज है और हमारे लिए काफी चिंता की बात है'।

    तालिबान मचा रहा है भयानक उत्पात

    तालिबान मचा रहा है भयानक उत्पात

    पाकिस्तान के सीनियर अधिकारी ने कहा कि 'हमें जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक तालिबान के लड़ाके बाइकों के सहारे जिलों पर कब्जा कर रहे हैं। उनके पास हथियार होते हैं और वो ग्रुप में बाइकों के सहारे निकलते हुए जिलों पर कब्जा किए जा रहे हैं। ये काफी अविश्वसनीय है'। वहीं, तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने कई जिलों पर कब्जा कर लिया है और उन जिलों में या तो अफगान सैनिकों ने सरेंडर कर दिया है, या फिर वो जिलों को छोड़कर भाग गये हैं। वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जोर देकर कहा है कि अफगान सुरक्षा बल तालिबान का जमकर मुकाबला कर रहे हैं और तालिबान से फिर से 6 जिलों को छीन लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+