जुबान संभालकर बात करो.. तालिबान ने धमकाया, पाकिस्तान ने रोका अफगानिस्तान के साथ कारोबार
Pakistan-Afghanistan News: अफगानिस्तान के 17 लाख शरणार्थियों को देश से निकालने के फैसले के बाद पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और अफगानिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ व्यापार को रोक दिया है। टोलो न्यूज ने कहा है, कि कराची जाने वाले दर्जनों ट्रकों को सीमा पर रोक दिया गया है।
टोलो न्यूज के मुताबिक, चीन स्थिति एसोसिएशन इंपोर्ट्स एंड गुड्स कैरियर्स ऑफ अफगान्स ने कहा है, कि अफगानिस्तान के व्यापारियों के करीब 1 हजार कंटेनरों को पाकिस्तान के कराची बंदरगाह में रोक दिया गया है।

एसोसिएशन के प्रमुख ने कहा है, कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए अफगान व्यापारियों को लाखों डॉलर का नुकसान पहुंचाया है।
अफ़गानों के चीन स्थित आयातकों और माल वाहक संघ के प्रमुख खान आगा गुलज़ाद ने कहा, "अधिकांश आयातित सामानों को पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट के माध्यम से रोका गया है, जिनमें कपड़े, टायर और निर्माण सामग्री हैं।"
इस बीच, कई अफगान व्यापारियों ने कार्यवाहक अफगान सरकार से पाकिस्तान के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कराची बंदरगाह में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करने का आग्रह किया।
अफगानी कारोबारी अहमद जिया निक अंदेश ने कहा, ''मेरे 20 से 25 कंटेनर कराची बंदरगाह पर रोके गए हैं, जो दुबई और चीन से लोड किए गए हैं।''
टोलो न्यूज ने कहा है, कि जैसे-जैसे काबुल और इस्लामाबाद के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, अफगान व्यापारियों का कहना है, कि पाकिस्तान कराची बंदरगाह और तोरखम क्रॉसिंग में अफगानिस्तान के निजी क्षेत्र पर जानबूझकर दबाव डाल रहा है।

'जुबान संभालकर बात करो'
वहीं, राजधानी काबुल में पुलिस अकादमी के 14वें स्नातक समारोह में बोलते हुए, उप विदेश मंत्री, शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने अफगान शरणार्थियों को अपनी धरती से निकालने के पाकिस्तान के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कि यह फैसला पड़ोसी देशों के शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है और ना ही अंतर्राष्ट्रीय कानून के हिसाब से सही है।
स्टैनिकजई ने पाकिस्तानी अधिकारियों से 'जुबान संभालकर' बात करने के लिए कहते हुए कहा है, कि अगर पाकिस्तानी अधिकारियों ने सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, तो द्विपक्षीय संबंध खराब हो जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "हमने अपनी सुरक्षा और आर्थिक समस्याओं का समाधान कर लिया है और इस संबंध में हमारे पास अनुभव है और अगर पाकिस्तान चाहे, तो हम उन्हें समस्याओं के समाधान में परामर्श प्रदान कर सकते हैं।"
उप विदेश मंत्री ने कहा, कि अफगानों ने अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान को भी सोवियत संघ के आक्रमण से मुक्त करा लिया है, और यदि "मुजाहिदीन नहीं लड़ते, तो सोवियत संघ पाकिस्तान के एक शहर ग्वादर तक फैल जाता।"
उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय लोगों से आग्रह किया, देशों को इस्लामिक अमीरात के साथ जुड़ना होगा और "धमकी देना" बंद करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications