डूरंड लाइन से तालिबान ने उखाड़े बाड़, तोड़े चेकपोस्ट्स, मूकदर्शक बनी रही पाकिस्तानी सेना, देखें वीडियो
दोनों देश 2400 किमी की सीमा को साझा करते हैं, और 1893 में डूरंड लाइन को भारत और अफगानिस्तान की सीमा को अंग्रेजों ने बनाया था। उस वक्त पाकिस्तान भी भारत का ही हिस्सा था। डूरंड लाइन को अफगानिस्तान नहीं मानता है।
काबुल, जनवरी 02: तालिबान शासन के लिए भीख मांगने वाले पाकिस्तान को उसी तालिबान ने अब काटना शुरू कर दिया है। जिस तालिबान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हर देश के सामने कटोरी फैलाकर भीख मांग रहे हैं, उस तालिबान ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी शुरू कर दी है और सबसे दिलचस्प बात ये है, कि चाहकर भी पाकिस्तान की सरकार और सेना, तालिबान के खिलाफ एक भी एक्शन नहीं ले पा रही है। यानि, इमरान खान के लिए अब तालिबान को पचा पाना, या उसे उगलना, दोनों ही संभव नहीं रहा है।

चौकियों का निर्माण रोका
तालिबान ने अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बाड़ और सैन्य चौकी के निर्माण को रोक दिया है। सीमावर्ती जिले में रहने वाले चश्मदीदों का कहना है कि, पाकिस्तानी सेना 15 किलोमीटर अंदर अफगानिस्तान सीमा में घुसकर निर्माण कार्य करवा रही थी, जिसका तालिबान ने ना सिर्फ विरोध किया है, बल्कि पाकिस्तानी सेना के सामने बाड़ को उखाड़कर फेंक दिया। खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत के चाहर बुर्जक जिले में एक सैन्य चौकी बनाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बढ़ता जा रहा है विवाद
डूरंड लाइन को लेकर तालिबान और पाकिस्तान के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है और तालिबान के डूरंड लाइन को मानने से इनकार करने के बाद अब पाकिस्तान फंस चुका है। पाकिस्तान की सीमा इसी डूरंड लाइन पर बाड़ लगाकर अपनी सीमा की सुरक्षा करने की कोशिश कर रही थी, जिससे तालिबान के लड़ाकों का गुस्सा भड़क गया और तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के सामने डूरंड लाइन पर लगाई जा रही सीमा रेखा को तोड़ दिया और चेकपोस्ट को उखाड़ फेंका। वहीं, एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तालिबान के लड़ाके सीमा रेखा से पाकिस्तानी चेकपोस्ट और बाड़बंदी को तोड़ते नजर आ रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि, पाकिस्तान की सेना मूकदर्शक बनी देख रही थी और उनकी औकात नहीं थी, कि वो तालिबान को रोकने की कोशिश तक कर सके।

ट्रक से तालिबान ने तोड़ी सीमा रेखा
वीडियो में दिख रहा है कि, एक ट्रक से तालिबान के लोग सीमा पर लगी बाड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे है। वीडियो में तालिबान के कई लड़ाके देखे जा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की सेना के भी कई जवान वीडियो में दिख रहे हैं, जिनकी थोड़ी कहासुनी तालिबान के लड़ाकों से होती दिख रही है। हालांकि, तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सेना को भाव नहीं देती है और फिर वीडियो में दिख रहा है कि, ट्रक से एक के बाद एक खंबों को तोड़ा जा रहा है। तालिबान के लड़ाकों के हाथ में घातक हथियार दिख रहे हैं और उन्होंने शॉल ओढ़ा हउआ है, जबकि पाकिस्तान की सेना के जवान बकायदा सैन्य पोषाक में हैं, लेकिन वो तालिबानी लड़ाकों को रोकने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
तालिबान ने दी है धमकी
दरअसल, पाकिस्तान की सरकार पिछले कई सालों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा को विभाजित करने वाली डूरंड लाइन पर इस बाड़ को तैयार कर रही है और इसे तैयार करने में पाकिस्तान सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। पाकिस्तान ने बाड़ का निर्माण उस वक्त शुरू किया था, जब अफगानिस्तान में अशरफ गनी की सरकार थी और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने कुछ महीने पहले दावा किया था, कि अफगानिस्तान सीमा पर हर तरफ बाड़ लगा दिया गया है, लेकिन तालिबान ने हमेशा से डूरंड लाइन को खारिज किया है और अब जब अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान काबिज है, तो पाकिस्तान द्वारा करोड़ों रुपये के बनाए बाड़ को अब तालिबान के द्वारा तोड़ा जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों तालिबान ने साफ तौर पर चेतावनी दी थी, कि अगर पाकिस्तान की सेना बाड़ तोड़ने के दौरान विरोध करने आती है, तो फिर तालिबान युद्ध के लिए तैयार है।
डूरंड लाइन को लेकर विवाद
पिछले हफ्ते तालिबान के खुफिया महानिदेशालय के प्रांतीय प्रमुख ने पूर्वी नंगरहार में पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही बाड़ फेंसिंग को रोक दिया था। आपको बता दें कि, दोनों देश करीब 2400 किमी की सीमा को साझा करते हैं, जिस पर अक्सर विवाद होता है और तालिबान द्वारा डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी बाड़ को तोड़ने का ये कोई पहला वीडियो सामने नहीं आया है, बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें तालिबान को बाड़ तोड़ते हुए देखा जा रहा है और तालिबान के आगे पाकिस्तान की सेना जिस तरह से मूकदर्शक बनी रहती है, उससे साफ जाहिर है कि, तालिबान के आगे पाकिस्तान सरेंडर कर चुका है या तालिबान को कैसे रोके, अब पाकिस्तान की सरकार को समझ नहीं आ रहा है, क्योंकि, तालिबान को सबसे ज्यादा समर्थन पाकिस्तान से ही मिला है।












Click it and Unblock the Notifications