अफगानिस्तान में सरकार बनाने की तैयारी शुरू, तालिबान नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के सामने रखा प्लान
राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
काबुल, अगस्त 18: अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राजधानी काबुल में तालिबानी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के नेताओं ने अफगानिस्तान के पूर्व पाष्ट्रपति हामिद करजई, अफगानिस्तान शांति वार्ता के सदस्य अब्दुल्ला-अब्दुल्ला और फजल अली मुस्लिमयार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान तालिबान के नेताओं ने अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन का प्रस्ताव रखा है।
Recommended Video

सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू
अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने के प्रयासों के बीच अनस हक्कानी के नेतृत्व में तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की है। हक्कानी नेटवर्क आतंकवादी संगठन के एक वरिष्ठ नेता अनस हक्कानी ने हामिद करजई, पुरानी सरकार के मुख्य शांति दूत अब्दुल्ला अब्दुल्ला, अफगान सीनेट के अध्यक्ष फजल हादी मुस्लिमयार और अन्य के साथ बातचीत की। आपको बता दें कि हक्कानी नेटवर्क पाकिस्तान के साथ सीमा पर स्थित तालिबान का एक महत्वपूर्ण गुट है। आपको बता दें कि 15 अगस्त को एक ट्वीट में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान को सत्ता के सुचारू परिवर्तन और सरकार के मामलों को देखने के लिए गुलबुदीन हेकमतयार और अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ एक समन्वय परिषद के गठन की घोषणा की थी।

कैसी होगी तालिबान की सरकार?
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई मे सरकारी बलों और तालिबान से काबुल की सड़कों पर मौजूदा अराजकता को नियंत्रित करने का भी आह्वान किया था। 15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद अफगानिस्तान वर्तमान में सरकार के बिना है, और तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर रखा है। वहीं, तालिबान ने अलजजीरा से बात करते हुए कहा था कि वो अफगानिस्तान को इस्लामिक अमीरात बनाएगा, जहां सारे फैसले शरीया कानून के हिसाब से होंगे। इसके साथ ही तालिबान ने कहा था कि नई सरकार में अफगानिस्तान की पुरानी सरकार के नेता शामिल होंगे या नहीं, इसका फैसला आगे किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि तालिबान की सरकार का स्वरूप क्या होगा, मगर ये तय माना जा रहा है कि सरकार बनने के बाद चीन और पाकिस्तान का समर्थन तालिबान को हासिल हो जाएगा।

अमरुल्ला सालेह का दावा
जहां तालिबान अफगानिस्तान में सरकार बनाने के लिए हामिद करजई के साथ बातचीत कर रहा है, वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने दावा किया है, कि अशरफ गनी की अनुपस्थिति में वह अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही अलग अलग देशों में मौजूद अफगान दूतावासों से अशरफ गनी की तस्वीरों को हटाकर वहां पर अमरुल्ला सालेह की तस्वीर लगा दी गई है। हालांकि, तालिबान का इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ताजिकिस्तान में अफगान दूतावास से अशरफ गनी की तस्वीर को हटा दिया गया है और उसकी जगह पर अमरुल्ला सालेह की फोटो लगा दी गई है। आपको बता दें कि अमरुल्ला सालेह भी ताजिकिस्तान मूल के हैं और उन्होंने खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications