तालिबान के स्नाइपर को बनाया गया मायमना का नया मेयर, कहा- मेरा लक्ष्य है सड़कें और सीवर बनाना
काबुल, फरवरी 15। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से कई हालात काफी बदल चुके हैं। हालांकि, तालिबान अपने आप अन्य देशों की सरकार की तरह ही स्थापित होता हुआ दिखाना चाहता है। इसी कड़ी में अफगान शहर में दामुल्ला मोहिबुल्लाह मोवफाक को मेयर बनाया गया है। इनका काम स्थानीय सरकारों के साथ मिलकर रोड, सीवर और पड़ोसियों के झगड़ों को सुलझाना है, लेकिन इतिहास में ये तालिबान के टॉप स्नाइपर में से एक रहे हैं।

Recommended Video
नए मेयर मोवफाक युद्ध से थके हुए अफगान प्रांतीय राजधानी में सद्भावना को प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान से पश्चिमी समर्थित सरकार को हटाने और सत्ता पर कब्जा करने के तीन महीने बाद, नवंबर में उन्हें मेयर बनाया था। मोवफाक को उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान के सुदूर इलाकों में फरयाब प्रांत की राजधानी मयमाना का मेयर बनाया गया था।
हालांकि, पिछली गर्मियों में देश पर नियंत्रण करने से पहले दामुल्ला मोहिबुल्लाह मोवफाक तालिबान के शीर्ष स्निपर्स में से एक के रूप में जाने जाते थे। अफगानिस्तान पर काबिज होने की तालिबानी लड़ाई में वे एक लड़ाकू के रूप में उभरे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थानीय सरकार के दैनिक कार्यों से भरा हुआ है, जैसे कि सीवरों को खोलना, सड़कों की योजना बनाना और पड़ोस के झगड़ों को सुलझाना। उनका ये स्विच उस व्यापक परिवर्तन को भी दर्शाता है जिससे इस वक्त तालिबान भी जूझ रहा है। यानी विद्रोही संगठन से लेकर एक प्रशासनिक सत्ता को संभालने के बीच का बदलाव।
मीडिया से बात करते हुए नए मेयर ने बताया कि जब वे अफागिस्तान में लड़ाई कर रहे थें तब भी उनका उद्देश्य साफ था और अब भी उन्हें उनका लक्ष्य पता है। उन्होंने कहा कि युद्ध के समय उनका लक्ष्य था विदेशी व्यापार, भेदभाव और अन्याय को खत्म करना और अब उनका लक्ष्य है भ्रष्टाचार से लड़ना और देश को समृद्ध बनाना।












Click it and Unblock the Notifications