तालिबान ने किया पूरे पंजशीर पर कब्जे का दावा, कहा- पुलिस हेडक्वार्टर और जिला केंद्र हमारे कब्जे में
नई दिल्ली, सितंबर 05। पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका तालिबान पिछले कई दिनों से पंजशीर घाटी को अपने कब्जे में लेने के लिए जंग लड़ रहा है। इस जंग में अभी तक बड़ी संख्या में तालिबानी आतंकी मारे जा चुके हैं। साथ ही कई विद्रोही भी इस लड़ाई में मारे जा चुके हैं। इस बीच रविवार को तालिबान ने दावा किया कि उसने पंजशीर घाटी की राजधानी बाजारक में प्रवेश कर लिया है। तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

अभी पंजशीर पर कब्जी की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
तालिबानी प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि उसके लड़ाकों ने बाजारक से सटे रूखा पुलिस हेडक्वार्टर और जिला केंद्र क कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं तालिबान के दावे को पंजशीर प्रशासन के नेता अहमद मसूद और पूर्व उपराष्ट्रपति अमरूल्लाह सलाहे ने खारिज कर दिया है। तालिबान ने तीन दिन पहले भी पंजशीर पर कब्जे की बात कही थी।

हथियार और गोला बारूद तालिबान के कब्जे में!
तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट कर कहा कि प्रांतीय राजधानी बाजारक से सटे रूखा का पुलिस मुख्यालय और जिला केंद्र अब हमारे कब्जे में है। बिलाल करीमी ने कहा कि बड़ी संख्या में कैदी, कब्जे वाले वाहन, हथियार और गोला बारूद हमारे कब्जे में है। करीमी ने बताया कि इस लड़ाई में कई विद्रोही भी हताहत हुए हैं। करीमी के मुताबिक, बाजारक में पिछले काफी दिनों से लड़ाई चल रही थी।

तालिबान के दावे की पुष्टि होना बाकी
अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ बनी नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ने पंजशीर पर तालिबन के कब्जे के दावे को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। इससे पहले फ्रंट ने कहा था कि तालिबान की प्रचार मशीन लोगों को डराने और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रही है। उन्होंने यहां तक कहा था कि हमने तालिबान लड़ाकों को काफी पीछे ढकेल दिया है। आज भी ऐसी खबरें आई थी कि विद्रोही बलों ने तालिबान के कई लड़ाकों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications