ताइवान:लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 51 की मौत, 7 घायल

Taiwan: TransAsia Airways plane crashes; 51 feared dead
ताइपे। एक बड़ी और दुखद खबर ताइवान से आ रही है जहां एक यात्री विमान इमरजेंसी लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। यात्री विमान ट्रांसएशिया एयरवेज का था। टीवी पर आर रही खबरों की माने तो इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

ताइवान में विमान दुर्घटना, 51 मरे

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह ट्रांसएशिया एयरवेज की डोमेस्टिक फ्लाइट थी जो कि ताइपे से पेंघू जा रही थी। इस विमान को लैंड करने में दिक्कत हो रही थी और उसी समय पायलट का बैलेंस विमान पर से हट गया और विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

गिरने के बाद 70 लोगों की क्षमता वाले टर्बोप्रॉप एटीआर 72 विमान में आग लग गई थी जिसमें 51 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है

।कहा जा रहा है कि पेंघू में मौसम काफा खराब है इसलिेए बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी की माने तो तेज हवाएं और खराब मौसम इस एक्सीडेंट का कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+