Taiwan Election: चीन की धमकी ताइवान पर बेअसर, ड्रैगन को झटका देते हुए लाई चिंग-ते ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

Taiwan Presidential Polls: ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव में लाई चिंग ते (Lai Ching-te) की जीत से चीन को तगड़ा झटका लगा है। सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के नेता लाई चिंग ते शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। जिसके बाद डीपीपी के लिए यह लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत है।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के उम्मीदवार लाई चिंग-ते ने ताइवानी राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और चीन के साथ बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच अब वह अगले राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं।

Taiwan Election 2024

दरअसल, यह चुनाव चीन के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि लाई चिंग, जो कि देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं उनको और उनकी पार्टी डीपीपी को चीन का कट्टर विरोधी माना जाता है। लाई चिंग ताइवान की स्वतंत्रता और चीन के क्षेत्रीय दावे का खुलकर विरोध करते हैं।

चीन की धमकी नहीं आई काम

इतना ही नहीं ताइवान की जनता ने चीन की उस धमकी को भी बेअसर कर दिया, जिसमें चीन ने ताइवान के लोगों से दो टूक कहा था कि अगर वे सैन्य संघर्ष की स्थिति से बचना चाहते हैं तो उन्हें सही विकल्प चुनना होगा।

लाई चिंग-ते को विलियम लाई के नाम से जाना जाता है। उनको राष्ट्रपति त्साई इंग वेन का नया अवतार माना जाता है। चिंग-ते के चुनाव जीतने से पहले त्साई इंग वेन की राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 2016 से ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में त्साई इंग-वेना के दो कार्यकाल पूरे करने के बाद यह डीपीपी के लिए लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत है।

चीन समर्थक पार्टी को झटका

डीपीपी के उम्मीदवार लाई चिंग-ते (विलियम लाई) ने विपक्षी कुओमितांग पार्टी के उम्मीदवार होउ यू-इह को हराया है। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करती है, जबकि कुओमितांग पार्टी को चीन समर्थक माना जाता है।

ताइवान की केंद्रीय चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7:45 बजे (स्थानीय समय) तक 90 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों से हुई गिनती के बाद लाई को 5 मिलियन से अधिक वोट और 40 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिले।

43.16 फीसदी वोटों के साथ विलियम लाई आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाई चिंग-ते (विलियम लाई) 43.16 फीसदी वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उसके बाद होउ यू-इह 33.87% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ताइवान न्यूज के अनुसार, तीसरे स्थान पर ताइवान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार को वेन-जे ने उम्मीद से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय वोट का 26 प्रतिशत हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+