चीन के सामने पहली बार विध्वंसक हथियारों के साथ आया ताइवान, इस खतरनाक फाइटर जेट को देख ड्रैगन हैरान
चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच ताइवान ने बुधवार को सैन्याभ्यास करते हुए अपने सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया। ताइवान ने 17 अगस्त 2022 की रात अपने सबसे ताकतवर, तेज और खतरनाक फाइटर जेट F-16 की तस्वीरें जारी की
बीजिंग, 18 अगस्तः चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच ताइवान ने बुधवार को सैन्याभ्यास करते हुए अपने सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का प्रदर्शन किया। ताइवान ने 17 अगस्त 2022 की रात अपने सबसे ताकतवर, तेज और खतरनाक फाइटर जेट F-16 की तस्वीरें जारी की हैं। नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद से चीन लगातार ताइवान के नजदीक सैन्य अभ्यास कर रहा है, जिसके बाद ताइवान ने सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का प्रदर्शन कर उसका जवाब दिया है।
ताइवान एयरफोर्स के मुताबिक, 6 F-16V ने बाद में रात की टोही और प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी, जिसमें दो मिसाइलों से लैस थे। चीन के साथ तनाव को देखते हुए हाल के वर्षों में ताइवान अपने लड़ाकू विमानों को लगातार अपग्रेड कर रहा है। अक्सर चीन के लड़ाकू विमान उसकी हवाई सीमा में घुस आते हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुन ली-फेंग ने हुआलीन वायुसेना अड्डे पर कहा, 'हम ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्रों के आसपास कम्युनिस्ट चीन के लगातार सैन्य उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं जो क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करता है।' फेंग ने कहा, 'कम्युनिस्ट चीन के सैन्य अभियान हमें युद्ध के लिए तैयारी की ट्रेनिंग का मौका देते हैं।'

ताइवान ने बोला चीन पर हमला
ताइवान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जोआन ओ ने कहा, 'चीन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी सहित अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों की हाल की यात्राओं का इस्तेमाल उसकी शर्तों को स्वीकार करने के लिए ताइवान को डराने धमकाने के प्रयासों के तहत एक बहाने के रूप में कर रहा है। यह बेतुका और एक बर्बर कृत्य है, जो क्षेत्रीय स्थिरता को भी कमजोर करता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन और वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावित करता है।' F-16V एक मल्टी रोल फाइटर जेट है। इसके नाम में लगे V का मतलब वाइपर है। इममें अत्याधुनिक एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे रडार, इलेक्ट्रॉनिक सूईट सहित कई उन्नत चीजें हैं।












Click it and Unblock the Notifications