Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup 2021: विश्वविजेता बनने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर पी बीयर, Video Viral

दुबई, 15 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मैच जीतकर 14 साल के अपने लंबे इंतजार को भी खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने कल जिस तरह से मैच खेला उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने वाली विश्वविजेता टीम ने जमकर अपनी जीत का जश्न मनाया। टीम के जश्न का वीडियो खुद आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जमकर मनाया जश्न

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जमकर मनाया जश्न

जिसमें कंगारू एक अलग तरह से अपनी खुशी को सेलिब्रेट करते नजर आए। टीम के खिलाड़ियों को 'जूते में बीयर डालकर पीता हुआ' देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम इस खास तरह से अपनी जीत को सेलिब्रेट करती नजर आई। टीम का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर पी बीयर

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर पी बीयर

मालूम हो कि रविवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 172 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने शानदार पारी खेली और 48 गेंदों में 85 रन बनाएं।

ऑस्ट्रेलिया ने खेला शानदार खेल

ऑस्ट्रेलिया ने खेला शानदार खेल

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अटैकिंग खेल दिखाया शानदार खेल दिखाते हुए विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम ले ली। मार्श-डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन खेल से सबको अपना मुरीद बना लिया। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में अपने करियर की 22वीं अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं पर मिचेल मार्श ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक पूरा कर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।

14 साल का सूखा समाप्त

पूरे मैच के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अटैकिंग रूप में दिखाई दी, हर खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज ये बता रही थी कि वो आज का मैच जीतने के लिए मैदान पर उतरे हैं। आपको बता दें कि विश्व की बेहतरीन क्रिकेट टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया वनडे प्रारूप में अब तक 5 बार विश्वकप का खिताब अपने नाम कर चुकी थी लेकिन टी20 प्रारूप में उसने पहली बार खिताब जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+