अलेप्पो शहर पर सीरिया का कब्जा, सिविल वार में अब तक 4 लाख की मौत

चार साल से चल रहे विद्रोहियों के शासन का अंत कर सीरिया ने अलेप्पो शहर को फिर से अपने कंट्रोल में ले लिया है।

अलेप्पो। सीरिया में पिछले पांच साल से चल रहे गृह युद्ध में एक अहम मोड़ आया है। सरकारी मीडिया एजेंसी ने कहा है कि इसके सबसे महत्वपूर्ण शहर अलेप्पो पर सीरिया का फिर से कब्जा हो गया है।

syria civil war

विद्रोहियों के चंगुल से अलेप्पो को छुड़ाया

सरकारी मीडिया एजेंसी ने कहा कि सीरिया की सेना और इसके सहयोगियों ने मिलकर पूर्वी अलेप्पो पर से पिछले चार साल से चल रहे विद्रोहियों के शासन का अंत कर दिया है। अब अलेप्पो शहर पूरी तरह से सीरिया के कंट्रोल में है।

नवंबर से चल रही थी अलेप्पो में लड़ाई

सीरिया के प्रेसिडेंट बशर अल असद की सेना और इसको समर्थन देने वाली मिलिशिया, नवंबर के आखिरी दिनों में अलेप्पो के पूर्वी इलाकों में घुसी थी और इसके बाद से जमीन और आसमान, दोनों से विद्रोहियों के खिलाफ जंग जारी थी। सीरिया के सबसे पावरफुल सहयोगी रूस ने अलेप्पो में एयरस्ट्राइक किया।

अलेप्पो में हुई लड़ाई में किसी को नहीं बख्शा गया। आम नागरिकों और हॉस्पिटल भी बमबारी की जद में आए और अलेप्पो ने विनाश का भयानक नजारा देखा। अब अलेप्पो शहर पर प्रेसिडेंट बशर अल असद का फिर से नियंत्रण हो गया है।

सिविल वार में अब तक 4 लाख लोगों की मौत

सीरिया में 2011 में सिविल वार शुरू हुआ, जिसके बाद से अब तक कम से कम 4 लाख लोग मारे गए हैं और 48 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर चले गए।

अलेप्पो के पश्चिमी हिस्से पर सरकार का पहले से कंट्रोल है। अब पूर्वी हिस्से पर भी कंट्रोल होने से विद्रोहियों के शासन के अंत की घोषणा कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+