सीरिया में जारी खूनी संघर्ष, बैरल धमाके में 71 लोगों की मौत

एलेप्पो। सीरिया में जारी खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हवाई कार्यवाही में सीरिया के एलेप्पो शहर में तकरीबन 71 लोगों के मारे जाने की खबर है। सीरिया के एलेप्पो सरकारी हेलिकॉप्टरों से बैरल बमों गिराये गये जिसके चलते कई नागरिकों की मौत हो गयी है।

airstrike

वहीं सीरिया की मानवाधिकार आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी हेलीकॉप्टरों द्वारा अल बाब और अल शार में बैरल बमों से हमला किया गया जिसमें 71 लोगों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं।

वहीं मारे गये लोगों में हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की भी मृत्यु हो गयी है। जानकारी के अनुसार मारे गये लोगों के शव अभी भी सड़कों पर पड़े हुए हैं। वहीं असैन्य रक्षा स्वयंसेवक इन शवों को बुल्डोजर के जरिए निकाल रहे हैं।

चश्मदीदों की मानें हवाई हमलों से किये गये धमाके इतने शक्तिशाली थे कि ईलाके की पूरी इमारतें एक साथ ढह गयी। गौरतलब है कि अल बाब एलेप्पो शहर के उत्तर पूर्व में 40 किलोमीटर दूर है और यहां आतंकी संगठन आईएस का कब्जा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+