Syria Bomb Blast: बम धमाके से दहला सीरिया, कई लोगों की मौत, 23 घायल
Bomb Blast in Syria: सीरिया में गुरुवार रात एक विस्फोट के बाद छह लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है और 23 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह बम धमाका दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा जैनब शहर को निशाना बनाकर किया गया।
समाचार एजेंसी सना के अनुसार, सैय्यदा जैनब में कोउ सूडान स्ट्रीट पर एक टैक्सी के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोट किया गया। आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि मारे गए लोगों के शवों के पोस्टमार्टम और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराए जाने के साथ ही संबंधित पुलिस और अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए।













Click it and Unblock the Notifications