स्विटजरलैंड में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध! जनमत संग्रह में फैसला, तारिक फतेह ने किया समर्थन
फ्रांस के बाद स्विटजरलैंड में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यूरोपीय देश स्विटजरलैंड में बुर्का बैन को लेकर मतदान किया गया है जिसमें 51 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुर्का बैन के पक्ष में वोट डाला है।
ज्यूरिख: फ्रांस के बाद स्विटजरलैंड में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यूरोपीय देश स्विटजरलैंड में बुर्का बैन को लेकर मतदान किया गया है जिसमें 51 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुर्का बैन के पक्ष में वोट डाला है। बुर्का बैन का समर्थन करने वाले लोग जहां सरकार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं वहीं विरोधी इसे इस्लामिक रीति रिवाज पर सरकार द्वारा किया गया हमला बता रहे हैं।
Recommended Video

स्विटजरलैंड में बुर्के पर प्रतिबंध!
स्विटजरलैंड में बुर्का बैन को लेकर जनता के बीच मतदान करवाया गया था जिसमें कड़ी टक्कर देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक 51.21 प्रतिशत लोगों ने बुर्का बैन के पक्ष में वोट डाला है। रिपोर्ट के मुताबिक स्विटजरलैंड के ज्यादातर राज्यों ने बुर्का बैन का समर्थन किया है वहीं 14 लाख 26 हजार 992 मतदाताओं ने बुर्का बैन के पक्ष में वोट डाला है जबकि करीब 13 लाख 59 हजार 621 लोगों ने बुर्का बैन किए जाने के खिलाफ वोट डाला है। बुर्का बैन को लेकर स्विटजरलैंड में करीब साढ़े 50 फीसदी लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया था। जनमत संग्रह में ये सवाल पूछा गया था कि क्या सार्वजनिक जगहों पर बुर्का बैन कर देना चाहिए? जिसमें 51 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। स्विटजरलैंड में एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि सार्वजनिक जगहों पर जाने वाली 30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, जिसके बाद सरकार की तरफ से जनमत संग्रह करवाया गया था। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही स्विटजरलैंड में बुर्का बैन के पक्ष में फैसला ले सकती है।
विरोध के बीच बुर्का बैन!
मशहूर लेखक, चिंतक तारिक फतेह ने बुर्का बैन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीटर पर इंग्लिश अखबार द गार्जियन का रिपोर्ट शेयर किया है। वहीं, स्विटजरलैंड में बुर्का बैन को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि मुस्लिम देश स्विटजरलैंड के इस कदम की आलोचना करने वाले हैं। इससे पहले स्विटजरलैंड सरकार की तरफ से सार्वजनिक जगहों के लिए नियम बनाते हुए कहा था कि सार्वजनिक जगहों पर कोई भी शख्स चेहरा नहीं ढंकेगा। सरकार के इस प्रस्ताव का कई मुस्लिम संगठनों ने काफी विरोध किया था, जिसके बाद सरकार ने बुर्का प्रतिबंधित करवाने को लेकर लोगों से ही राय मांगी थी। सरकार की तरफ से बुर्का बैन पर जनमत संग्रह कराया गया था जिसमें बुर्का बैन का समर्थन किया गया है।
स्विटजरलैंड में मुस्लिम आबादी
स्विटजरलैंड का मुस्लिम समुदाय बुर्का बैन का विरोध कर रहा है और इसे मुस्लिम समुदाय पर चोट बता रहा है। आपको बता दें कि स्विटजरलैंड में करीब 86 लाख की आबादी है और करीब 6 लाख मुस्लिम समुदाय के लोग वहां रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम परिवारों की ज्यादातर महिलाएं बुर्का पहनती हैं और नकाब के जरिए चेहरे का आधा से ज्यादा हिस्सा ढंका जाता है जबकि बुर्के से पूरा शरीर ढंका रहता है। यूरोप के कई देशों में पहले से ही बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और डेनमार्क जैसे देशों में बुर्का पहनने प आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। फ्रांस में मुस्लिम कट्टरपंथ के खिलाफ पिछले महीने कानून भी बनाया है जिसके तहत फ्रांस के मौलवी किसी विदेशी मौलवी से फ्रांस के बारे में बात नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications