Swedish School Firing: स्कूल में फायरिंग की सनक! चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल, छिपाए गए बच्चे
Swedish School Firing: स्कूल में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। पिछले साल अमेरिका के टेक्सास भी ऐसी ही एक घटना में एक सनकी ने स्कूल में फायरिंग कर 18 बच्चों और तीन टीचर्स समेत कुल 21 जान ले ली थी। ताजा हमला स्वीडन के शहर स्टॉकहोम के करीब एक स्कूल में हुआ है। घटना की सूचना के बाद स्थल पर पुलिस समेत अन्य बचाव दल पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की सुरक्षा के उपाय जाररी हैं। इस फायरिंग में अब तक 5 लोगों को गोली लगी है।
घटना स्वीडन के शहर स्टॉकहोम के पास स्थित पश्चिम में ओरेब्रो शहर की है। जहां फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी स्कूल के कैंपस में हुई। एक बयान में स्वीडन की पुलिस ने कहा कि फायरिंग के चलते स्कूल के छात्रों को अंदर छिपाया गया है।

इस हमले की जानकारी देते हुए स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "ओरेब्रो में हमले की खबर बहुत गंभीर है। सरकार पुलिस के साथ लागातार संपर्क में है, स्थिति को नियंत्रित करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।"
घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं
वहीं दूसरी ओर एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक बयान में कहा, "स्कूल में गोलीबारी हुई है। पांच लोगों के गोली लगने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन जारी है...घटना की जांच हत्या के प्रयास, आगजनी और गंभीर हथियार अपराध के रूप में देखा जा रहा है।"
घटना को लेकर स्थानीय बचाव दल ने एक बयान में कहा कि एम्बुलेंस, बचाव सेवाएं और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications