Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैगंबर मोहम्मद का बनाया था विवादित कार्टून, भीषण सड़क हादसे में कार्टूनिस्ट की हुई संदिग्ध मौत

स्वीडन के रहने वाले लार्स विल्क्स पर पहले भी कई बार जानलेवा हमले हो चुके थे और उन्हें सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई थी।

स्वीडन, अक्टूबर 04: पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने वाले स्वीडिश कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाने के बाद से स्वीडिश कलाकार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं और वो पुलिस की सुरक्षा में रहते थे। लेकिन, अब भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 75 साल के लार्स विल्क्स की कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ था।

कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की मौत

कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, 75 वर्षीय लार्स विल्क्स की रविवार को उस समय मौत हो गई, जब वह जिस पुलिस कार से यात्रा कर रहे थे, वह सड़क के गलत साइड में पलट गई और एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और 45 साल का ट्रक ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वीडिश समाचार आउटलेट एक्सप्रेसन के मुताबिक, कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों की भी इस भीषण हादसे में मौत हो गई है। हादसे की जांच विशेष पुलिस अधिकारियों के द्वारा की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लार्स विल्क्स जिस पुलिस की गाड़ी में जा रहे थे, वो हादसे का शिकार हुई थी या फिर जान-बूझकर हादसे को अंजाम दिया गया है।

मिलती रहती थी धमकियां

मिलती रहती थी धमकियां

स्वीडिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबकि, स्वीडन के क्रोनोबर्ग प्रांत के मार्करीड में दोपहर 3 बजे के करीब लार्स विल्क्स की कार हादसे का शिकार हुई थी। लार्स विल्क्स उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने पैगंबर मोहम्मद का काफी ज्यादा विवादित कार्टून बनाया था और जिसके खिलाफ दुनियाभर में प्रदर्शन किए गये थे। उन्होंने 2007 में पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बनाकर उन्हें गलत तरीके से चित्रित किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलतीं थीं और दो बार उन्हें मारने की कोशिश भी की गई थी।

दो बार हुआ था जानलेवा हमला

दो बार हुआ था जानलेवा हमला

2015 में एक बंदूकधारी उमर अल-हुसैन ने क्रुडटोंडेन कैफे के सामने गोलियां चलाईं थी, जहां लार्स विल्क्स कुछ लोगों को संबोधित कर रहे थे। लेकिन उनकी जान बच गई थी। वहीं, 2011 में भी लार्स विल्क्स पर जानलेवा हमला हुआ था, जब पेनसिल्वेनिया के रहने वाले 51 साल के कोलीन लॉरोज उन्हें मारने की साजिश रची थी, और 2014 में उसे दोषी ठहराया गया था। स्वीडन के पुलिस प्रमुख ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, ''यह काफी निराशा और दुखद खबर है। हमारे दो सहयोगी पुलिसकर्मियों की हादसे में मौत हो गई है। मैं उनके परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के प्रति सांत्वना जताता हूं''। वहीं, हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ''अभी तक यही पता चल रहा है कि ये एक हादसा था, लेकिन अभी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचा जा सकता है''।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+