Sweden: कुरान जलाने के बाद देश में आतंकवादी घटनाओं को लेकर डरा स्वीडन, कानून बदलने पर हो रहा विचार
स्वीडन में ईद-अल-अजहा के मौके पर एक शख्स ने एक मस्जिद के बाहर कुरान जलाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक शख्स ने कुरान के कुछ पन्नों को फाड़कर उसमें आग लगा दी थी। इस घटना के बाद पूरी दुनिया के मुसलमानों में स्वीडन सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क गया।
दुनिया भर के मुस्लिम बहुल देश के अलावा अमेरिका-इजरायल ने भी नाराजगी जताई। स्वीडन में ही कई लोग इजरायली दूतावास के बाहर यहूदी धार्मिक ग्रंथ को जलाने की अनुमति मांगने लगे।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले स्वीडन की एक अदालत ने कुरान जलाने पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। इसके बाद स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए सलवान मोमिका नामक शख्स को स्टॉकहोम में कुरान जलाने की अनुमति दी थी।
लेकिन इस घटना के बाद मचे भारी हंगामे के बाद अभ स्वीडन में जल्द ही धार्मिक पुस्तकों को जलाने को लेकर नया कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है।
स्वीडन में कानून मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने स्वीडिश अखबार आफ्टनब्लाडेट से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार सार्वजनिक रूप से कुरान जलाने से बचने के लिए कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है।
कानून मंत्री ने स्वीडिश अखबार आफ्टनब्लाडेट से बात करते हुए कहा कि इस घटना और इसके समान अन्य घटनाओं की वजह से स्वीडन उग्रवादी हिंसा का निशाना बन रहा है।
मंत्री स्ट्रोमर ने कहा, "हमने स्वीडन में अपराध की तैयारी के संदेह में कई लोगों की गिरफ्तारियां देखी हैं।" उन्होंने कहा कि स्वीडन में आतंकवादी घटनाओं की तैयारियां करते कुछ लोग जर्मनी में पकड़े गए हैं।"
कानून मंत्री ने कहा कि बीते हफ्ते कुरान जलाने से हमारी आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। मंत्री ने कहा, "हम इन घटनाओं का विश्लेषण कर रहे हैं। हमारा विश्लेषण जारी है और हम किसी भी निष्कर्ष के साथ वापस आएंगे। हमें इस पर चर्चा कर रहे हैं कि जो चल रहा है वह अच्छा है या फिर हमें इसमें बदलने की जरूरत है।"












Click it and Unblock the Notifications