गुफा से निकला चमगादड़ों का ऐसा झुंड, सोशल मीडिया पर लोग बोले- लगता है शैतान कहीं जा रहा
नई दिल्ली: चमगादड़ आमतौर पर गुफाओं या जंगली इलाकों में पाए जाते हैं। ये इंसानों से दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार इनका हमसे आमना-सामना हो ही जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इतने चमगादड़ दिख रहे, जिनकी गिनती असंभव सी लग रही और वो तेजी से एक नदी की ओर बढ़ते हैं। (वीडियो नीचे)

60 लाख व्यूज
ट्विटर पर साइंस गर्ल नाम के एक अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है कि अंतहीन चमगादड़ों की नदी, जो एक गुफा से निकल रही है। ये गुफा मैक्सिको में है, जिसे Cueva de los Murciélagos नाम से जाना जाता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 2 दिन में 60 लाख के करीब व्यूज आ चुके हैं। साथ ही इसे करीब 25000 लोगों ने रिट्वीट किया, जबकि इस वीडियो पर 1.65 लाख लाइक्स आए।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक शख्स ने लिखा कि ये तो बहुत ही शानदार नजारा है। एक ओर जहां इंसानों के विकास के चक्कर में बहुत से जीव विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी तादाद में चमगादड़ों का दिखना अच्छी बात है। एक दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि इनको पकड़कर किसी चीनी रेस्टोरेंट को बेच दो, आप मालामाल हो जाओगे, वैसे भी चमगादड़ों का सूप उन्हें बहुत पसंद है। एक अन्य ने लिखा कि लग रहा शैतान कहीं जा रहा है।

ये है चमगादड़ की खासियत
वैसे भले ही ये जीव आपको गंदा और डरावना लगे, लेकिन चमगादड़ों में बहुत ही खास बातें होती हैं। ये इकलौते स्तनधारी जीव हैं, जो उड़ सकते हैं। इसके अलावा ये एक घंटे में 600 खटमल का शिकार कर सकता है। इतने ही वक्त में ये 1500 छोटे किट भी खा सकता है। वहीं कई देशों में इसके मल से गन पाउडर भी तैयार किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications