मैनचेस्टर हमला: संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का पिता और भाई गिरफ्तार

आतंक विरोधी फोर्स 'राडा' ने आत्मघाती हमलावर सलमान अबेदी के पिता रमादान अबेदी और उसके भाई को त्रिपोली में उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिपोली (लीबिया)। ब्रिटेन के मैनचेस्टर एरेना में आयोजित पॉप कॉन्सर्ट के दौरान आत्मघाती हमला करने वाले शख्स के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारियों ने इनकी गिरफ्तारी त्रिपोली से की है। बता दें कि मैनचेस्टर एरेना में पॉप कॉन्सर्ट के दौरान आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल हुए थे। हमले के बाद से ही स्थानीय आतंक विरोधी फोर्स 'राडा' ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी।

मैनचेस्टर हमला: आत्मघाती हमलावर का पिता और भाई गिरफ्तार

मैनचेस्टर एरेना में सलमान अबेदी ने किया था आत्मघाती हमला

जानकारी के मुताबिक मैनचेस्टर एरेना में अमेरिकी पॉप गायिका एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में 22 वर्षीय सलमान अबेदी ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले ने पूरे ब्रिटेन को हिलाकर रख दिया। अचानक हुए हमले से हर कोई सन्न था। वहीं तुरंत ही ब्रिटेन की पुलिस ने मोर्चा संभाला, साथ ही स्थानीय आतंक विरोधी फोर्स 'राडा' ने जांच तेज की और आरोपी सलमान अबेदी के पिता रमादान अबेदी और उसके भाई को त्रिपोली में उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर शख्स सलमान अबेदी का जन्म मैनचेस्टर में 1994 में हुआ। उसके माता-पिता लीबियाई मूल के थे जो रिफ्यूजी के तौर पर ब्रिटेन आए थे। अबेदी की पढ़ाई मैनचेस्टर में ही हुई, बाद में एक बेकरी में काम करता था। इस बीच अधिकारियों ने बताया है कि सलमान अबेदी पिछले एक साल में जिन देशों के दौरे पर गया में उनमें लीबिया भी है। सलमान अबेदी के अलकायदा संबंध होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल जांच टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल जांच टीम को ऐसी जानकारी मिली है कि सलमान अबेदी के पिता और भाई के आईएसआईएस से संबंध हैं, इसके कुछ सबूत मिलने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+