चीन में ब्रेन ट्यूमर की 32 घंटे की मैराथन सर्जरी के बाद जमीन पर थक कर लेट गए डॉक्‍टर

चीन के फुजियान मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों सर्जन ने 36 घंटे की मैराथन सर्जरी के बाद एक व्‍यक्ति के सिर में मौजूद खतरनाक ट्यूमर्स को निकालने में सफलता हासिल की है।

बीजिंग। चीन के फुजियान मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों सर्जन ने 36 घंटे की मैराथन सर्जरी के बाद एक व्‍यक्ति के सिर में मौजूद खतरनाक ट्यूमर्स को निकालने में सफलता हासिल की है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्‍टरों ने सिर्फ छोटे ब्रेक लिए और सर्जरी के बाद जमीन पर लेटे हुए इन डॉक्‍टरों की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्‍टरों को बाकी सर्जन, छह एनेस्‍थेलॉजिस्‍ट्स और आठ नर्सों की मदद मिली। इनकी मदद से इन्‍होंने ब्रेन ट्यूमर के मरीज को फिर से स्‍वस्‍थ करने में सफलता हासिल की। सर्जरी के बाद डॉक्‍टरों की विक्‍ट्री साइन बनाते हुए फोटोग्राफ ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो रही है।

china-surgery.jpg

काफी खतरनाक थी सर्जरी

इस सर्जरी में शामिल डॉक्‍टर चेन जियानपिंग कहते हैं कि यह मैराथन प्रक्रिया सर्जरी के लिए जरूरी थी क्‍योंकि इन सभी ट्यूमर्स को एक साथ निकाला जाना जरूरी था। उन्‍होंने बताया कि मरीज को दोनों ही समस्‍याएं थीं उनके दिमाग तक आने वाली धमनी में खराबी यानी ऐन्यरिज़म और हिमनेगिओब्‍लास्‍टोमा भी था। ऐसे मे इन दोनों ट्यूमर्स को एक ही सर्जरी में निकाला जाना जरूरी थी। इस तरह की सर्जरी के लिए जरूरी छह अलग-अलग प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी था। यह काफी मुश्किल हो सकता था, खतरनाक भी और इसमें समय भी काफी लगता है। उन्‍होंने कहा कि इस बात का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी था कि एक भी ट्यूमर को निकालते समय अगर दूसरा टूट गया तो यह काफी खतरनाक हो सकता था। 32 घंटे तक चली सर्जरी के दौरान तीनों डॉक्‍टरों ने एक घंटे का ब्रेक लिया। जिस समय सर्जरी चल रही थी, उस समय हॉस्पिटल के स्‍टाफ और मरीज के परिवार वालों को चिंता सता रही थी कि अगर सर्जरी सफल नहीं हुई तो फिर क्‍या होगा लेकिन डॉक्‍टरों ने उनकी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+