चीन के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर पहुंचा खतरनाक तूफान मैंगफुट, चार लोगों की मौत
बीजिंग। चीन का शहर गुआंगदोंग यहां का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। रविवार को इस शहर में सबसे शक्तिशाली तूफान मैंगफुट ने अपने कदम रखे हैं। हांगकांग और मकाऊ के अलावा फिलीपींस में 50 लोगों की जान लेने के बाद यहा तूफान अब चीन पहुंच चुका है। चीन में इस तूफान की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान की वजह से गुआंगदोंग में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस तूफान को इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है जो कैटेगरी पांच का है। इस कैटेगरी वाले तूफान को अटलाटिंक में सबसे शक्तिशाली करार दिया जाता है।

हरीकेन फ्लोरेंस से भी खतरनाक मैंगफुट
अमेरिका के राज्य नॉर्थ कैरोलिना में आए तूफान फ्लोरेंस की तुलना में भी इसे ताकतवर करार दिया गया है। फ्लोरेंस की वजह से जो हवाएं चल रही हैं, उनकी रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मैंगफुट का नाम दक्षिणी पूर्वी एशिया में स्थित एक फल के नाम पर रखा गया है। गुआंगदोंग के रेस्क्यू ऑफिसर्स ने बताया कि गुआंगदोंग की राजधानी गुआंगझोउ में तूफान के चलते गिरे पेड़ों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। दोंगगुआन शहर में एक व्यक्ति की मौत निर्माणाधीन सामग्री ढहने से हुई।जब यह हांगकांग पहुंचा तो इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तूफान हांगकांग से रवाना हो गया है लेकिन इसका असर तेज बारिश और हवाओं के साथ महसूस किया जा सकता है। हांगकांग ने इस तूफान अपने यहां का नंबर 10 टाइफून सिग्नल एक्टिवेट कर दिया था। तूफान की वजह से पेड़ उखड़ गए हैं। साथ ही ऑफिसेज और रिहायशी इलाकों की बिल्डिंग्स में लगी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications