Sunita Williams के बाल हमेशा क्यों खुले रहते हैं, अंतरिक्ष यात्री कैसे अपने बाल करते हैं शैंपू?
Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी 19 मार्च को तड़के होने वाली है। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच बिल्मर को लेकर आ रहे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की लैडिंग फ्लोरिडा के तट के पास जल क्षेत्र में होंगी।
सुनीता विलियम्स और उनके साथी जून 2024 को 8 दिन के मिशन के लिए गए थे लेकिन उनके अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसकी वजह से 9 महीने से दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस में फंसे हुए थे। अब उनकी धरती पर सकुशल वापसी के लिए हर कोई दुआ कर रहा है।

अगर आपने गौर किया हो तो सुनीता विलियम् की स्पेस से जा भी तस्वीरें सामने आईं उसमें उनके लंबे बाल हवा में लहराते हुए नजर आए। वहीं जब क्रू-10 के चार सदस्य जब उन्हें लेने के लिए स्पेस में पहुंचे तो सुनीता विलियम्स ने उनका स्वागत किया उस समय भी विलियम्स के बाल खुले हुए थे और हवा में लहरा रहे थे।
सुनीता विलियम्स के बाल को लेकर अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा है कि क्या स्पेस में क्या सभी को बाल खुले रखना मजबूरी होती है? कैसे स्पेस में हवा में उड़ते हुए पानी में अंतरिक्ष यात्री अपने बालों में शैम्पू करते हैं और देखभाल करते हैं? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में अपने बाल क्यों नहीं बांधती?
दरअसल, सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस में खुले बालों की बात की जाए तो अंतरिक्ष में बालों को सीधे झाड़ना आसान नहीं हैं। स्पेस में माइक्रोग्रैविटी होती है जिस कारण एस्ट्रनॉड के बालों को नीचे खींच कर बांधना संभव नहीं होता, अगर वो चोटी भी करें तो वो हवा में लहराती रहेगी। स्पेस में बाल खुले रखने है या उन्हें बांध कर रखने हैं ये अंतरिक्ष यात्री की अपनी पर्सनल च्वाइस होती है। अनुमान है कि अंतरिक्ष में अपने कन्फर्ट के लिए सुनीता विलियम्स को अपने बालों को खुला रखना ही पसंद है।
अंतरिक्ष यात्री स्पेस में कैसे करते हैं शैम्पू?
ग्रेविटी नहीं होने की वजह से स्पेस में पानी भी हवा में तैरने लगता है तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सुनीता विलियम्स समेत अन्य यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों की देखभाल कैसे करते हैं? तो हम आपको बता दें एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में नो रिंस शैंपू यूज करते हैं, इसमें पानी यूज नहीं करना पड़ता है। स्पेस में जिस अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन iss में नमी को हटाने का सिस्टम होता है इसलिए सुनीता विलियम्स को बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर नहीं करना पड़ता है।
अंतरिक्ष में बालों को शैंपू करना क्यों है चैलेजिंग?
सोशल मीडिया पर नास की एस्ट्रानॉड कैरेन न्यबर्ग का इन दिनों एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है। YouTube न्यबर्ग ने इस वीडियो में दिखाया कि वो स्पेस में कैसे अपने बालों की देखभाल करती थीं और कैसे उसे साफ रखती है। उन्होंने बताया कि बालों पर गर्म पानी उन्हें डालना पसंद है इसलिए पाउच से वो हलका सा पानी गिराती हैं लेकिन उसमें से आधा पानी हवा में बूंद बनकर तैरने लगता है। ग्रेविटी ना होने के कारण बालों पर पानी डालना एक बड़ी चुनौती नजर आया। इसके बाद शैंपू बालों पर स्प्रे करती हैं और फिर टॉवेल से सुखा लेती हैं। न्यबर्ग ही नहीं सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष में अपने बालों को इसी तरह से साफ रखती हैं और केयर करती हैं। NASA की सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरी की 9 महीने बाद ड्रैगन यान से धरती पर हो रही वापसी, जानें हर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications