Sunita Williams: 9 महीने से ISS पर फंसीं सुनीता की घर वापसी फिर टली, Spacex ने रोका मिशन? कब तक लौटेंगी?

NASA Astronaut Sunita Williams: अगर आप सुनीता विलियम्स की वापसी का इंतजार कर रहे थे, तो आपको थोड़ा और धैर्य रखना होगा। नासा और स्पेसएक्स ने एक अहम फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए क्रू-10 मिशन का प्रक्षेपण रोक दिया है। इसकी वजह रॉकेट के हाइड्रोलिक सिस्टम में आई समस्या बताई जा रही है। ISS में 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Update) की वापसी एक बार फिर टल गई है।

स्पेसएक्स (Spacex) का फाल्कन 9 रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला था, लेकिन लॉन्च से ठीक एक घंटे पहले इसे रोक दिया गया। हाइड्रोलिक दिक्कत अगर यह समस्या जल्दी ठीक हो जाती है, तो इस हफ्ते के अंत तक फिर से लॉन्च की कोशिश की जा सकती है।

Sunita Williams Update

क्यों रुका स्पेसएक्स का लॉन्च?

  • फाल्कन 9 रॉकेट की हाइड्रोलिक प्रणाली में समस्या आई, जिससे लॉन्च रोकना पड़ा।
  • नासा और स्पेसएक्स ने कहा कि वे समस्या का समाधान करने के बाद नया लॉन्च टाइम घोषित करेंगे।
  • अगर, सबकुछ सही रहा तो गुरुवार (14 मार्च) या शुक्रवार (15 मार्च) को दोबारा लॉन्च प्रयास किया जाएगा।

कौन-कौन ISS से लौटने वाले हैं?

स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को ISS भेजेगा, जो वहां पहले से मौजूद क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे।

वापसी के लिए तैयार अंतरिक्ष यात्री....

  • सुनीता विलियम्स
  • बुच विल्मोर
  • निक हेग (NASA)
  • अलेक्जेंडर गोरबुनोव (रूस)

कब तक लौटेंगी सुनीता विलियम्स?

अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 19 मार्च तक स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस ला सकता है। दरअसल, नासा ने पहले ही ISS पर मौजूद संसाधनों को बचाने के लिए जल्द वापसी का फैसला किया था।

कब तक होगी वापसी?

अगर स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन 14 या 15 मार्च को लॉन्च हो जाता है, तो क्रू-9 मिशन (सुनीता विलियम्स सहित) 17 मार्च को ISS से रवाना होगा। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बाकी अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च तक पृथ्वी पर लौट सकते हैं।

सुनीता विलियम्स ISS में फंसी कैसे?

बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए जून 2024 में सुनीता और बुच विल्मोर ISS गए थे। यह एक टेस्ट मिशन था और एक सप्ताह बाद ही लौटना था। सितंबर 2024 में जब स्टारलाइनर वापस लौटा, तो उसमें कोई क्रू नहीं था। ISS में हीलियम लीक और अन्य तकनीकी दिक्कतों के कारण सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वहीं रुकना पड़ा।

ट्रंप ने कहा - 'बाइडेन ने अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़ दिया'

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सुनीता विलियम्स को ISS पर 'फंसा' दिया। ट्रंप ने कहा - 'हम सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेने आ रहे हैं। बाइडेन ने उन्हें वहीं छोड़ दिया, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।' उन्होंने कहा - 'मैंने एलन मस्क को अधिकृत किया है कि वे उन्हें घर वापस लाएं।'

अगला कदम क्या है?

नासा और स्पेसएक्स हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या को हल करने पर काम कर रहे हैं। अगर जल्द सुधार हो गया, तो इस हफ्ते के अंत तक लॉन्च संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+