VIDEO: दो शावकों को जन्म देती बाघिन कैमरे में कैद, बाघ ने भी किया दिल छू लेने वाला काम

शेर, चीत, बाघ जैसे शिकारी जानवर भले ही दिखने में खूंखार लगते हों, लेकिन उनको अपने बच्चों और परिवार से काफी ज्यादा प्यार होता है। ये अपने नवजात शावकों को ऐसी जगह पर जन्म देते हैं, जहां पर किसी की नजर ना पड़े। हाल ही में इंग्लैंड के एक चिड़ियाघर में बाघिन ने शावकों को जन्म दिया और ये पूरा वीडियो वहां लगे हिडन कैमरे में कैद हो गया। (वीडियो-नीचे)

विलुप्ति के कगार पर सुमात्रन टाइगर

विलुप्ति के कगार पर सुमात्रन टाइगर

जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड के प्रसिद्ध चेस्टर चिड़ियाघर में सुमात्रन टाइगर का एक जोड़ा रहता है। बाघों की ये प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। हाल ही में बाघिन ने अपने बाड़े में दो शावकों को जन्म दिया। जिससे चिड़ियाघर प्रशासन में खुशी का माहौल है, क्योंकि जंगल में इनकी कुल संख्या 350 ही बची है।

पिता ने किया दुलार

पिता ने किया दुलार

रिपोर्टों के मुताबिक चेस्टर में नवजात शावकों को अभी तक नाम नहीं दिया गया है। ये भी नहीं बताया गया कि वो नर हैं या मादा। चिड़ियाघर प्रशासन ने उनके बाड़े में एक हिडन कैमरा लगा रखा था, जिसमें वो पैदा होते नजर आए। इसके बाद उनके पिता ने उनका दुलार किया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुमात्रन टाइगर शिकारियों के टारगेट पर रहते हैं। उनकी खाल, हड्डियों और दांत की ब्लैक मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड रहती है। अगर इनकी पूरी तरह से सुरक्षित माहौल नहीं दिया गया, तो भविष्य में ये पूरी तरह से विलुप्त हो जाएंगे।

अप्रैल में रखा जाएगा नाम

अप्रैल में रखा जाएगा नाम

अधिकारियों के मुताबिक इस जोड़ी को अप्रैल की शुरुआत में बाहर निकलने पर नाम दिया जाएगा। शावकों के जन्म को देखना उनकी टीम के लिए वास्तविक सौभाग्य की बात है। वो लगातार उनकी निगरानी कर रहे, ताकि कोई दिक्कत होने पर उनकी मदद की जा सके। उनका मानना है कि ये जन्म विलुप्ति की कगार पर पहुंचे सुमात्रन टाइगर को बचाने की दिशा में सही कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+