ईरान के चाबहार में आत्मघाती हमला, 3 की मौत और 20 घायल
बगदाद। ईरान के चाबहार में गुरुवार को एक आत्मघाती हमला हुआ है। इस सुसाइड कार अटैक को चाबहार की एक पुलिस पोस्ट पर अंजाम दिया गया। ईरान के राष्ट्रीय न्यूज चैनल प्रेस टीवी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। चैनल ने कुछ सिक्योरिटी और लोकल ऑफिसर्स के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। प्रेस टीवी ने सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के गर्वनर रहमदेल बामरी के हवाले से बताया है कि विस्फोटकों से भरी गाड़ी ने गुरुवार को एक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया है।

भारत के लिए काफी अहम है चाबहार
बामरी ने बताया कि चाबहार पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर गाड़ी रुकी और हमलावर ने खुद को ब्लास्ट से उड़ा लिया। आपको बता दें कि चाबहार में भारत और ईरान मिलकर बंदरगाह का निर्माण कर रहे हैं, इस लिहाज से भारत के लिए ये शहर काफी अहम है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी अल जजीरा की ओर से कहा गया है कि हमले में तीन लोगों की मौत के अलावा लगभग 20 लोग घायल हैं। ईरान का चाबहार शहर, पाकिस्तान के बॉर्डर पर है और इसका कुछ हिस्सा बलूचिस्तान में आता है।
चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट को भारत और साथ में मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। जो फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर आई हैं उसमें साफ नजर आ रहा है कि जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर काला धुंआ नजर आ रहाहै। अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। चाबहार पोर्ट को भारत के लिए 'गोल्डन गेटवे' कहा जाता है। इस प्रोजेक्ट के बाद भारत अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया से सीधे जुड़ सकेगा और वह भी पाकिस्तान से गुजरे बिना। दिसंबर 2010 में यहां पर एक मस्जिद के पास सुसाइड अटैक हुआ था और उसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 90 लोग हमले में घायल हो गए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Iran Vs America: ईरान-इजराइल युद्ध से कंगाल हो सकते हैं दुनिया के कई देश, IMF का बड़ा अलर्ट, भारत भी लिस्ट में? -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Iran America War: 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार', ट्रंप ने किया दावा, बताई क्या हैं शर्तें -
Iran Vs America: ईरान में हो गया तख्तापलट! अमेरिका के इशारे पर चल रही सरकार, ट्रंप के युद्ध मंत्री का दावा -
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान -
'1 April Fools Joke', ईरान ने ट्रंप के ‘नए शासन’ वाले दावे का उड़ाया मजाक, सीजफायर को बताया झूठा और मनगढ़ंत -
Khamenei: अमेरिका-इजराइल के अंत तक हिज़बुल्लाह को जारी रहेगा समर्थन, मोजतबा खामेनेई के ऐलान से टेंशन में ट्रंप -
Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल -
Iran Hormuz Plan: होर्मूज से गुजरने पर ईरान को देना होगा टोल! US-इजरायली शिप पूरी तरह से बैन, भारत का क्या होग












Click it and Unblock the Notifications