अफगानिस्तान: गुरुद्वारे पर फिदायीन हमले में 27 लोगों की मौत, आईएस ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में बुधवार को एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। फिदायीन हमलावरों ने काबुल के शोर बाजार इलाके में एक 'धर्मशाला' को निशाना बनाया, जहां हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों की बड़ी आबादी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये हमला स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 7.45 बजे हुआ। इस हमले में 8 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Recommended Video

    Afghanistan: गुरुद्वारे पर Terror Attack में 27 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    suicide bombers attack Sikh gurdwara in Afghanistans Kabul, 27 killed

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि गुरुद्वारे पर पुलिस तैनात थी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। हालांकि, बंदूकधारी अपने मंसूबे में कामयाब रहे और बेगुनाह श्रद्धालुओं पर फायरिंग कर दी। ये हमला उस वक्त हुआ जब सिख समुदाय के सैकड़ों लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने सभी चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने गुरुद्वारे की पहली मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि फंसे हुए अन्य श्रद्धालुओं को भी सुरक्षाबलों ने निकाल लिया है। अफगान मीडिया को भेजे गए संदेश में तालिबान ने कहा था कि इस हमले में उसका कोई हाथ नहीं है। SITE खुफिया ग्रुप के अनुसार, इस्लामिक स्टेट समूह ने मध्य काबुल में गुरुद्वारे पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

    वहीं, भारत ने अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, 'हम मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत, अफगानिस्तान के हिंदू और सिख समुदाय के प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।'

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+