बगदाद में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया, 20 की मौत, 40 घायल
Baghdad Sucide Attack: बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में बड़ा हमला हुआ है। दो आत्मघाती बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत हुई है जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। इराक के गृह मंत्रालय ने बताया कि हमला राजधानी के एक खुले बाजार के बीचों-बीच किया गया।
Recommended Video

मंत्रालय ने बताया कि पहला आत्मघाती बम हमलावर बाजार के बीच दौड़ते हुए पहुंचा और खुद को बीमार होने का नाटक किया। जैसे ही उसके चारों तरफ लोग इकठ्ठा हुए उसने खुद को उड़ा लिया। इसी दौरान दूसरा हमलावर भी वहीं मौजूद था और उसने भी खुद को उड़ा लिया।
2017 में आईएसआईएस की हार के बाद से इराक की राजधानी में आत्मघाती बम हमले की घटनाएं बहुत कम ही होती रही हैं। पिछली बार बगदाद में 2018 में आत्मघाती हमला हुआ था। ऐसे में इस आत्मघाती हमले ने सुरक्षा अधिकारियो की चिंता बढ़ा दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications