सीरिया की राजधानी दमिश्क के चर्च में आत्मघाती हमला, 15 की मौत, कई लोग हुए घायल
Bomb attack on Damascus churc: सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को एक चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने बचाव दल के हवाले से यह जानकारी दी है। सीरिया के गृह मंत्रालय ने इस हमले में इस्लामिक स्टेट समूह के शामिल होने का आरोप लगाया है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब सीरिया सरकार देश में स्थिरता लाने के प्रयास में जुटी हुई है।
मंत्रालय के अनुसार, "दाएश (आईएस) आतंकवादी समूह से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर ने दमिश्क की राजधानी के द्वेला क्षेत्र में स्थित सेंट Elias चर्च में प्रवेश किया, जहां उसने गोलीबारी की और फिर एक विस्फोटक बेल्ट से खुद को उड़ा लिया।"

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने मार Elias चर्च के अंदर एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। इस अत्मघाती विस्फोट के बाद सुरक्षा कर्मी और इमरजेंसी रिसपांडर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेऔर उन्होंने राहत कार्य शुरू किया।
हाल के वर्षों में सीरिया में इस तरह की यह एक दुर्लभ घटना है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दमिश्क, वास्तविक इस्लामी शासन के तहत, अल्पसंख्यक समुदायों के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के देशव्यापी नियंत्रण को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों के बीच, संघर्षग्रस्त देश में चरमपंथी स्लीपर सेल के संभावित पुनरुत्थान को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications