Titan Submarine: टाइटन पनडुब्बी हादसे के बाद सबक, ओशनगेट कंपनी ने सभी खोजी ऑपरेशन बंद किए
Titan Submarine: अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें सवार 5 लोगों की जान चली गई। ऐसे में इस हादसे से सबक लेते हुए टाइटन सबमरीन कंपनी ओशनगेट (OceanGate) ने अपने सभी ऐसे खोजी अभियान बंद कर दिए हैं।
टाइटन पनडुब्बी अब दुर्घटनाग्रस्त टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने नहीं जाएगी। कंपनी ने ऐसे सभी ऑपरेशन्स को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने सभी गतिविधियों को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है।

5 लोगों की गई थी जान
हाल ही में 18 जून रविवार को टाइटैनिक का मलबा दिखाने अटलांटिक महासागर में उतरी पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें सवार 5 फेमस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मरने वालों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच डाइवर पॉल हेनरी नार्जेओलेट, ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश, पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में शुसार शहजाद दाऊद व उनके बेटे सुलेमान थे।
कंपनी ने लिया सबक
दरअसल, टाइटन पनडुब्बी कंपनी ओशनगेट अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने के मिशन पर लोगों को लेकर जाती है, जिसके लिए वो काफी भारीभरकम फीस भी लेती हैं, लेकिन हाल में हुए हादसे के बाद कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी ऑपरेशन निलंबित कर दिए हैं।
अपने बयान में ओशनगेट ने कहा कि टाइटैनिक जहाज के मलबे के मिशन के दौरान पनडुब्बी के हादसे में कंपनी के सीईओ और चार यात्रियों की मौत के बाद सभी खोजी और वाणिज्यिक संचालन को निलंबित कर रहे हैं।
सीईओ की भी हुई थी मौत
अमेरिका स्थित ओशनगेट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने त्रासदी के दो हफ्ते बाद सभी खोजी और कर्मशियल परिचालन को निलंबित कर दिया है। बता दें कि समुद्री विशेषज्ञों ने पिछले हफ्ते समुद्र तल पर पाए गए मलबे से अनुमानित मानव अवशेष बरामद किए और उन्हें पूर्वी कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स बंदरगाह पर ले जाया गया।
भारी दबाव के कारण फट गई थी सबमरीन
ऐसा माना जाता है कि जब एक एसयूवी कार के आकार की टाइटन पनडुब्बी, दो मील (लगभग चार किलोमीटर) से अधिक की गहराई पर उत्तरी अटलांटिक के भारी दबाव के कारण फट गई, जिसके बाद उसमें सवार लोगों की तुरंत मृत्यु हो गई।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications