कैलिफोर्निया में गोली से घायल तेलंगाना का रहने वाला मुबीन अहमद, सुषमा ने बताया अब खतरे से बाहर

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्‍य में गुरुवार को तेलंगाना के एक व्‍यक्ति को गोली मार दी गई। इस व्‍यक्ति का नाम मुबीन अहमद है और इसकी उम्र 26 वर्ष है। मुबीन एक गैस स्‍टेशन पर काम करता है और वह एक पार्ट टाइम वर्कर है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुबीन अब खतरे से बाहर है।

कैलिफोर्निया में गोली से घायल तेलंगाना का रहने वाला मुबीन अहमद, सुषमा ने बताया अब खतरे से बाहर

कैलिफोर्निया पुलिस के साथ संपर्क में भारत

सुषमा ने ट्वीट कर बताया है कि भारत इस केस पर नजर रखे है और कैलिफोर्निया की पुलिस के साथ बराबर संपर्क में है। सुषमा ने ट्वीट किया और जानकारी दी, 'पीड़‍ित मुबीन एक गैस स्‍टेशन पर काम करता है। एक बंदूकधारी ने उसे पैसे मांगे और फिर उस पर गो‍ली चला दी। उसे कैलिफोर्निया के एडन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। सौभाग्‍य से मुबीन अब खतरे से बाहर है और हम इस केस पर कैलिफोर्निया पुलिस के साथ मिलकर फॉलो कर रहे हैं।' मुबीन वर्ष 2015 में मास्‍टर्स प्रोग्राम के लिए कैलिफोर्निया गया था और उसका परिवार सांगररेड्डी जिले में रहता है। दो वर्ष पहले मुबीन का प्रोग्राम खत्‍म हो गया था।

दो वर्ष पहले आया था घर

मुबीन के पिता मुजीब अहमद ने बताया, 'मुबीन को वेंटीलेटर पर रखा गया है। हमें पता नहीं है कि असल में क्‍या हुआ। सिर्फ इतना जानते हैं कि उसे दर्द हो रहा था और दर्द को कम करने के लिए उसे जो दवाई दी गई है उसकी वजह से वह बेहाश है।' पिता मुजीब ने बताया कि वह दो वर्ष पहले गया था और एक बार भी अपने घर नहीं आया है। उनका कहना है कि अमेरिका से भारत आना मुबीन के लिए काफी महंगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+